सागर: कंप्यूटर पढ़ाई के नाम पर नेटवर्क मार्केटिंग का आरोप, छात्रों से 15 से 30 हजार रुपए लेने की शिकायत

Students Complain Against Institute: सागर के रहली, देवरी और गढ़ाकोटा में संचालित APLL केंद्रों को लेकर छात्र-छात्राओं ने उठाए सवाल। SP के नाम सौंपा शिकायती ज्ञापन, 15 से 30 हजार रुपए तक लेने का आरोप।
 SP के नाम सौंपा शिकायती ज्ञापन
कंप्यूटर पढ़ाई के नाम पर नेटवर्क मार्केटिंग का आरोप छात्रों से 15 से 30 हजार रुपए लेने की शिकायत
Published on
Updated on

Sagar Network Marketing Complaint: सागर जिले में कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर छात्र-छात्राओं से फीस लेने और बाद में कथित तौर पर नेटवर्क मार्केटिंग का काम कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र-छात्राओं ने केंद्र संचालकों पर 15 हजार से 30 हजार रुपए तक लेने और कंप्यूटर प्रशिक्षण के बजाय कंपनी के उत्पाद बेचने तथा नए लोगों को जोड़ने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों के साथ एसपी के नाम शिकायती ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

कंप्यूटर शिक्षा के नाम पर प्रवेश, बाद में मार्केटिंग का आरोप

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक सागर जिले के रहली, देवरी और गढ़ाकोटा में APLL नाम से कंप्यूटर परीक्षा/प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। रहली में यह केंद्र पहले वार्ड नंबर-4, सागर रोड स्थित हजारी पेट्रोल पंप के सामने एक मकान में करीब दो साल तक संचालित होने की बात कही गई है। वर्तमान में केंद्र वार्ड नंबर-13, गायत्री मंदिर के पास संचालित होने का दावा किया गया है। वहीं गढ़ाकोटा में केंद्र पथरिया रोड स्थित पावर हाउस के सामने संचालित होने की जानकारी शिकायत में दी गई है।

15 से 30 हजार रुपए तक लेने का आरोप

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि अलग-अलग लोगों से 15 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक की राशि विभिन्न माध्यमों से ली गई। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक फीस देने के बाद उनसे कंपनी के उत्पाद बेचने और नए लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया। आरोप है कि जब कुछ छात्रों ने इस गतिविधि का विरोध किया या जमा की गई फीस वापस मांगी, तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया।

 SP के नाम सौंपा शिकायती ज्ञापन
उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी की धूम; फूलो के बंगले में विराजे श्रीकृष्ण

पहले भी थाने में शिकायत देने का दावा

शिकायतकर्ता छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले भी संगठन के माध्यम से रहली और गढ़ाकोटा थाने में आवेदन दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा और अपने भविष्य की उम्मीद में संस्थान में प्रवेश लिया था, लेकिन कथित तौर पर पढ़ाई के बजाय मार्केटिंग गतिविधियों में लगाए जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ अपने भविष्य को लेकर भी चिंता है।

SP से निष्पक्ष जांच की मांग

पुलिस अधीक्षक के नाम दिए गए आवेदन में शिकायतकर्ताओं ने कंपनी और उससे जुड़े जिम्मेदार लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा छात्रों से लिए गए नकद और ऑनलाइन भुगतान का रिकॉर्ड खंगालने, प्रवेश एवं फीस से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने और पूरे मामले की वित्तीय एवं अन्य पहलुओं से जांच कराने की मांग की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com