सागर कलेक्टरेट में जनसुनवाई के दौरान युवक ने जलाई रामचरितमानस, आत्मदाह का किया प्रयास; पूछताछ में सामने आई वजह
Youth Burned Ramcharitmanas: सागर कलेक्टरेट में जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने रामचरितमानस में आग लगा दी और बाद में आत्मदाह का प्रयास किया।
- Written By: सजल रघुवंशी
सागर में युवक ने जलाई रामचरितमानस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sagar Collectorate Public Hearing: सागर कलेक्टरेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक ने परिसर में रामचरितमानस की प्रति में आग लगा दी और बाद में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों की सतर्कता से समय रहते युवक को रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कलेक्टरेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान जैसीनगर थाना क्षेत्र के घोघरी गांव निवासी 37 वर्षीय बहादुर चढ़ार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेट्रोल से भरी बोतल और पटाखे लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था।
रामचरितमानस जलाने के बाद की आत्मदाहह की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने अचानक कलेक्टरेट परिसर में रामचरितमानस की प्रति रखकर उसमें आग लगा दी। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पेट्रोल की बोतल छीनकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
सागर: बस में युवतियों से अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
पूछताछ में युवक ने बताई 11 साल पुरानी घटना
पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वर्ष 2015 में उसके साथ कथित रूप से अमानवीय घटना हुई थी। उसका आरोप है कि उसने कई बार पुलिस और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। युवक ने दावा किया कि लगातार न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश
घटना के दौरान धार्मिक ग्रंथ को आग लगाए जाने की सूचना फैलते ही मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने युवक की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और धार्मिक भावनाएं आहत करने की बात कही। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत कलेक्टरेट पहुंचे। गोपालगंज थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई है।
यह भी पढ़ें: राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका; 14 जुलाई तक टली सुनवाई, उपचुनाव का रास्ता साफ?
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। साथ ही युवक द्वारा लगाए गए पुराने आरोपों और शिकायतों की भी पड़ताल की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
