सागर कलेक्ट्रेट में हंगामा: पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा दंपति, कहा- 9 बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

Sagar Collectorate Jan Sunwai: सागर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा दंपति। महिला ने नौ बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने और मारपीट का आरोप लगाया है।
Couple carrying a petrol bottle at Sagar Collectorate
सागर कलेक्ट्रेट में दंपति का हंगामाफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सागर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा दंपति।

  • नौ बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप।

  • अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुआ परिवार।

Sagar Jan Sunwai Petrol Bottle Protest : सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दंपति हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गया। पति-पत्नी ने अपनी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया।

पेट्रोल की बोतल देखकर पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और दोनों को अपने कब्जे में लेकर समझाइश दी। अधिकारियों ने शिकायत की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद दंपति शांत हुआ।

पांच साल से परेशान करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, माधवकुटी निवासी काशीबाई सौर अपने पति के साथ जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोग पिछले पांच साल से उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। इस मामले में कई बार शिकायत करने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

खूंटा लगाने के विवाद में मारपीट का आरोप

महिला ने शिकायत में बताया कि 30 अक्टूबर को खूंटा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोग एकजुट होकर उसके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में उसका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं।

बचाने पहुंचे बच्चों से भी मारपीट का दावा

काशीबाई का आरोप है कि उसे बचाने के लिए पहुंची उसकी 16 वर्षीय बेटी, 8 वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी के साथ भी मारपीट की गई। महिला के मुताबिक, आरोपियों की धमकियों के कारण उसके बच्चे स्कूल जाने से भी डर रहे हैं। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से वे लगातार डर के माहौल में रह रहे हैं।

नौ बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

महिला ने दावा किया कि वह इस मामले में अब तक नौ बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने गढ़ाकोटा थाना पुलिस पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसी नाराजगी के चलते वह पति के साथ पेट्रोल की बोतल लेकर सागर कलेक्ट्रेट पहुंची थी।

Couple carrying a petrol bottle at Sagar Collectorate
मुरैना शराबकांड के बाद भी SP पद से हटाए गए थे अनुराग सुजानिया, सागर से हटाने पर दे दिया नौकरी से इस्तीफा

अधिकारियों के आश्वासन के बाद शांत हुआ परिवार

जनसुनवाई में दंपति के हाथ में पेट्रोल की बोतल देखकर पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। दोनों को समझाइश दी गई। अधिकारियों ने महिला की शिकायत पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दंपति शांत हो गया। अब मामले में प्रशासन और सागर पुलिस की जांच तथा कार्रवाई पर नजर रहेगी।