Bihar New CM: बिहार के नए मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी...विधानमंडल की बैठक में लगी मुहर

Bihar New CM News: बिहार को नीतीश कुमार के बाद मिला यह नया मुख्यमंत्री। एनडीए की विधानमंडल बैठक में सम्राट चौधरी को चुना गया, 15 अप्रैल सुबह 11 बजे हो सकता है शपथग्रहण समारोह।
Bihar New CM: Samrat Chaudhary Elected As Party Legislative Leader
सम्राट चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar Government Formation 2026: सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, बैठक में लिया गया यह बड़ा फैसला। नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले सीएम सचिवालय में आज सुबह 11 बजे अंतिम कैबिनेट की बैठक हुई। जो करीब 15 मिनट तक चली। बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने मंत्रियों के साथ राज्य में नई सरकार के गठन पर गहन चर्चा की। एक मीडिया रिपोर्टे अपने सूत्रों के हवाले से यह दावा कर रही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित होने की संभावना है। इस बार मंत्रिमंडल गठन में संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है और कुल 24 मंत्रियों का फॉर्मूला तैयार किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित सूची के अनुसार मुख्यमंत्री समेत भाजपा के 11 मंत्री शामिल हो सकते हैं, जबकि जदयू को उपमुख्यमंत्री पद के साथ 9 मंत्री मिल सकते हैं। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) को 2 मंत्री पद और हम (HAM) तथा आरएलएम (RLM) को 1-1 मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सम्राट चौधरी भाजपा का पहला सीएम

बिहार में भारतीय जनता पार्टी की जमीन साल 2025 से पहले इतनी मजबूत नहीं थी लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन ने सबकों चौंका दिया था। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि अब भाजपा अपना ही मुख्यमंत्री बनाएगी लेकिन नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया। हालांकि भाजपा को अपना सीएम बनाने में भलें ही थोड़ा समय लगा हो लेकिन आखिरकार सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री की तरफ से चुन लिए गए।

सम्राट चौधरी के नाम पर सब सहमत- शिवराज सिंह चौहान

सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बताया की एनडीए की विधानमंडल की बैठक में उनके नाम पर एकतरफा सहमती बनी। यहां तक की भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ और सिर्फ सम्राट चौधरी का नाम ही सुक्षाया। बताया जा रहा है कि कल 11 बजे शपथ लेंगे सम्राट चौधरी।

दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जस्यवाल ने सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर कहा, "सर्वसम्मति से हमने विजय कुमार सिन्हा के प्रस्ताव का समर्थन किया और हमारे पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी होंगे। अब हम NDA की बैठक में जा रहे हैं, NDA की बैठक में उन्हें NDA का नेता चुना जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com