गोपाल भार्गव सिंचाई परियोजना पूरी होने के बाद लेंगे संन्यास! एक बयान से बढ़ी MP की सियासत में हलचल- VIDEO

Gopal Bhargava Statement: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के एक बयान के बाद बुंदेलखंड से लेकर पूरे एमपी की सियासत में भूचाल आ गया है। भार्गव ने सिंचाई परियोजना पूरी होने के बाद संन्यास लेने की बात कही है।
Gopal Bhargava Retirement Announcement
सिंचाई परियोजना पूरी होने के बाद गोपाल भार्गव लेंगे संन्यास!(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के संन्यास वाले बयान से MP की सियासत में हलचल।

  • सिंचाई परियोजना पूरी होते ही सक्रिय राजनीति छोड़ने की कही बात।

  • 2028 विधानसभा चुनाव में रेहली सीट से दसवीं बार उतरने पर अटकलें तेज।

Gopal Bhargava Retirement Announcement: मध्य प्रदेश की सियासत में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के बयान ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। रहनी सीट से लगातार नौ बार विधायक रहे गोपाल भार्गव ने अपने पॉलिटिकल करियर को लेकर ऐसा संकेत दिया है।

जिसके बाद बुंदेलखंड से लेकर प्रदेश की राजनीति तक 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

सिंचाई परियोजना पूरी होते ही सक्रिय राजनीति से संन्यास की बात

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि क्षेत्र में चल रही सिंचाई परियोजना जैसे ही पूरी होती है वह सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अब भार्गव के इस बयान को आने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। अब इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि क्या गोपाल भार्गव 2028 में चुनाव लड़ेंगे या फिर उससे पहले ही राजनीतिक जिम्मेदारियों को टाटा कह देंगे।

2028 में दावेदारी को लेकर अटकलें हुईं तेज

दरअसल, गोपाल भार्गव के इस बयान का एक साफ और सटीक मतलब यह भी निकल रहा है कि वह सिंचाई परियोजना तक ही राजनीति में रूके हुए हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी संभावित दावेदारी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। समर्थकों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि वह दसवीं बार सागर जिले के रेहली से चुनावी मौदान में उतरने की बजाए बैकगेम यानी संगठन को संभालेंगे।

Gopal Bhargava Retirement Announcement
इंदौर में पत्नी और ससुर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, मंत्री के करीबी ने हीरानगर थाने में दर्ज कराई FIR

क्या गोपाल भार्गव के बेटे की होगी राजनीतिक एंट्री?

गोपाल भार्गव के इस बयान के बाद यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह उनके बेटे अभिषेक भार्गव जिन्हें दीपू के नाम से भी जाना जाता है उनकी राजनीतिक लॉन्चिंग जल्द ही हो सकती है। लंबे समय से चर्चा रही है कि गोपाल भार्गव आने वाले चुनाव में अपनी राजनीतिक विरासत अपने बेटे को सौंप सकते हैं। समर्थकों के बीच एक युवा वर्ग भी अभिषेक भार्गव को आगे लाने की पैरवी करता रहा है।

Gopal Bhargava Retirement Announcement
Madhya Pradesh Top 10 News: मेधावी छात्रों को मिलेंगे 25 हजार, अलग-अलग हादसों में 10 से ज्यादा मौतें