Madhya Pradesh Top 10 News: मेधावी छात्रों को मिलेंगे 25 हजार, अलग-अलग हादसों में 10 से ज्यादा मौतें

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में मेधावी छात्रों को 1 सितंबर को मिलेंगे 25 हजार रुपये, राजगढ़ और रीवा में हुए सड़क हादसों में 8 की मौत, ऐसी अन्य 10 बड़ी खबरें यहां मिलेंगी।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

1. एमपी के मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी: 1 सितंबर को खाते में आएंगे ₹25 हजार, लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेगी राशि

Madhya Pradesh meritorious students to receive ₹25,000 in bank accounts for laptop
मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार रुपयेफोटो सोर्स- AI

मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत 12वीं में पहले प्रयास में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर 1 सितंबर को राशि DBT के जरिए बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार करीब 80,180 विद्यार्थी योजना के लिए पात्र पाए गए हैं। सरकार लैपटॉप की जगह विद्यार्थियों को सीधे आर्थिक सहायता देगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. राजगढ़ के ब्यावरा में बड़ा बस हादसा: तेज रफ्तार बस ब्रिज की सेफ्टी वॉल से टकराई, 4 की मौत, 12 यात्री घायल

Bus Accident In Rajgarh
राजगढ़ के ब्यावरा में बस हादसा(फोटो सोर्स- नवभारत)

राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर से इंदौर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस भोपाल बायपास ब्रिज पर एक तीखे कर्व के दौरान अनियंत्रित होकर सेफ्टी वॉल से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के ऊपरी स्लीपर हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा और खिड़कियां टूटने से कुछ यात्री ब्रिज के नीचे जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. बेटमा में फूड पॉइजनिंग से 3 बच्चियों की मौत! दो ने इंदौर तो एक ने इटारसी में तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

Three sisters die of suspected food poisoning
इंदौर की तीनों बच्चियों की हुई मौतफोटो सोर्स- नवभारत

इंदौर में फूड पॉइजनिंग के बाद एक परिवार की तीन बेटियों की मौत का मामला सामने आया है। तीनों बच्चियों ने रात में दाल, चावल, रोटी और सब्जी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। 5, 8 और 10 साल की तीनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो बच्चियों की इंदौर में मौत हो गई। तीसरी बच्ची की छत्तीसगढ़ ले जाते समय हालत बिगड़ गई और इटारसी के सरकारी अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. भाई की कलाई की जगह मंत्री के दरवाजे पर बांधी राखी, वर्ग-1 महिला अभ्यर्थियों ने कहा- बहनों की रक्षा करिए

Women Candidates Protesting for MP Varg 1 Teacher Recruitment
वर्ग-1 महिला अभ्यर्थियों ने गेट पर बांधी राखी(फोटो सोर्स- नवभारत)

रक्षाबंधन के दिन भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 की वेटिंग महिला अभ्यर्थियों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। पिछले पांच दिनों से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं अभ्यर्थी शुक्रवार को शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के बंगले पहुंचीं। मंत्री के मौजूद नहीं होने पर महिलाओं ने बंगले के दरवाजे पर ही राखी बांधी और चंदन लगाकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा मंत्री उनके लिए भाई के समान हैं, इसलिए वे रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधकर अपनी बात रखना चाहती थीं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. मुरैना : साड़ी के सहारे हवेली में उतरे चोर, दो व्यापारियों के घरों से 40 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी ले गए

Major Theft at a Haveli in Bagchini
अलमारी का टूटा हुआ गेट और बिखरा हुआ सामान(फोटो सोर्स- नवभारत)

मुरैना जिले के बागचीनी गांव में चोरों ने फिल्मी अंदाज में पुश्तैनी हवेली में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर साड़ी के सहारे छत से आंगन में उतरे और एक ही परिवार के दो व्यापारियों के घरों से नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गए। परिवार के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। चोरों ने गांव के पोस्ट ऑफिस के ताले भी तोड़े, लेकिन वहां से उन्हें कुछ नहीं मिला। सुबह परिवार की नींद खुली तो कमरों के ताले-कुंडियां टूटी मिलीं और घर का सामान बिखरा पड़ा था।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. दतिया में बड़ा हादसा टला: जिला अस्पताल के पुराने मेटरनिटी वार्ड में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से जला सामान

Fire Breaks Out in Old Maternity Ward of District Hospital
दतिया जिला अस्पताल में लगी आगफोटो सोर्स- नवभारत

दतिया जिला अस्पताल के पुराने मेटरनिटी वार्ड में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग पहली मंजिल पर लैब और डायलिसिस के पीछे बने कमरे में लगी, जहां रखे गद्दे, पल्ली और अस्पताल के कपड़े जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. MP में ग्रीष्म मूंग खरीद रिकॉर्ड स्तर पर, 5.33 लाख टन से अधिक खरीदी; शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा

Madhya Pradesh summer moong procurement record
शिवराज सिंह चौहान(सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश में ग्रीष्मकालीन 2026 सीजन में मूंग खरीदी का प्रदर्शन पिछले साल से बेहतर रहा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए कुल 5,39,072 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की मंजूरी दी थी, जिसमें से करीब 5.33 लाख मीट्रिक टन की खरीद की गई। किसानों की उपलब्ध उपज एमएसपी पर खरीदी गई और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वर्ष 2025 में 3,93,123.79 मीट्रिक टन की तुलना में 2026 में खरीद बढ़ी, जिसे किसानों के लिए बेहतर समर्थन और बाजार में बढ़ते भरोसे का संकेत माना जा रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. मातम में बदलीं रक्षाबंधन की खुशियां, सड़क हादसे में दादा और दो मासूम पोतियों समेत 4 की मौत

Rewa Road Accident Near Bhairav Baba Turn
सड़क हादसे में 4 की मौतफोटो सोर्स- नवभारत

रीवा में रक्षाबंधन से पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और उनकी दो मासूम पोतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। गुढ़ थाना क्षेत्र के रीवा-सीधी मार्ग स्थित भैरव बाबा मोड़ पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दादा अपनी दोनों पोतियों के साथ रक्षाबंधन की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. रक्षाबंधन पर छतरपुर में बड़ी कार्रवाई: 12 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त, कीमत करीब 6 लाख रुपये

Administration and Police Seize Around 12 Quintals
छतरपुर में फेक मावा जब्त(फोटो सोर्स- नवभारत)

रक्षाबंधन से पहले छतरपुर में प्रशासन और पुलिस ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 12 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त किया है। सरानी रोड पर पकड़े गए मावे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मावा ग्वालियर से ट्रांसपोर्ट के जरिए छतरपुर लाया गया था और इसे मिठाई दुकानों में सप्लाई किया जाना था। तहसीलदार और कोतवाली पुलिस ने मावा जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मावे के नकली या मिलावटी होने की पुष्टि होगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को बांधी 2 फीट की राखी, निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा, सवा लाख लड्डुओं का लगा भोग

Ujjain news- mahakal news
रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बांधी गई राखीफोटो सोर्स: सोशल मीडिया

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को विशेष राखी अर्पित कर पर्व की शुरुआत की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रमुख हिंदू पर्वों की शुरुआत बाबा महाकाल के आंगन से होती है, इसी परंपरा के तहत देश की पहली राखी भगवान महाकाल को बांधी गई। पुजारी परिवार की महिलाओं ने करीब एक सप्ताह की मेहनत से 2 फीट लंबी विशेष राखी तैयार की, जिसमें रेशमी कपड़े, धागों और आकर्षक आभूषणों का इस्तेमाल किया गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com