Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘काम में देरी बर्दाश्त नहीं’, कलेक्टर प्रतीभा पाल ने ठेकेदारों को दी चेतावनी; खराब प्रदर्शन पर बिगड़ेगा रिकॉर्ड

Sagar News: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टर प्रतीभा पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कामों में देरी और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 11, 2026 | 08:59 PM

कलेक्टर प्रतीभा पाल ने दिए निर्देश (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sagar Collector Pratibha Pal Meeting: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टर प्रतीभा पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कामों में देरी और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए।

निर्देशों के तहत 30 जून तक अधूरे कार्य पूरा नहीं करने वाली निर्माण एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने सड़कों के रेस्टोरेशन के दिए निर्देश

कलेक्टर प्रतीभा पाल ने निर्देश दिए कि पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन तय समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि सड़कें जल्द अपनी मूल स्थिति में लौट सकें। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए जरूरत के अनुसार वैकल्पिक जल स्रोत तय कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सम्बंधित ख़बरें

MP में फिर थमी RTO चेक पोस्टों की बहाली! हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाया स्टे

101 पुलिस अधिकारियों को मिला वीरता का ईनाम, प्रदान किए गए रूस्तमजी पुरस्कार; CM ने कही यह बड़ी बात

रीवा पुलिस लाइन में खूनी जंग, प्रधान आरक्षक पर तलवार और गड़ासे से हमला; अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh News: भोपाल के होटल में ‘लव जिहाद’ का शक, युवक के चेहरे पर पोता गोबर और स्याही

ठेकेदारों को दी ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

बैठक में कलेक्टर कहा कि जो ठेकेदार काम में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, उन्हें तत्काल ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही उनके खराब प्रदर्शन का उल्लेख कार्य अनुभव रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें अन्य सरकारी निविदाओं में शामिल न किया जा सके।

जल निगम की योजनाओं की समीक्षा और एसआईए पर जोर

बैठक में कलेक्टर प्रतीभा पाल ने जल निगम की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट (SIA) पर विशेष जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिला पंचायतों के माध्यम से यूजर चार्ज की वसूली और जल समितियों को सक्रिय करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि ट्रीटेड वॉटर से जुड़ी योजनाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनका लाभ सभी को मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें: MP में फिर थमी RTO चेक पोस्टों की बहाली! हाईकोर्ट ने अपने ही आदेश पर लगाया स्टे

विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर प्रतीभा पाल

कलेक्टर प्रतीभा पाल ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में देरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 से 30 जून के बीच यदि परियोजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली, तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। साथ ही निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ठेकेदारों के लंबित और उचित भुगतान का परीक्षण ईई और पीएचई अधिकारी स्वयं करें तथा सात दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि कार्यों की रफ्तार प्रभावित न हो।

Collector pratibha pal meeting on water projects review

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2026 | 08:59 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.