-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Due To Rising Heat Ministry Of Ayush Has Issued A Warning To Avoid Stepping Out Of The House
Health Alert: बढ़ती गर्मी को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी, घर से बाहर न निकलने का सुझाव
- Written By: रीता राय सागर
Health Alert in Summer: बीमार होने से पहले हमारा शरीर हमें कई संकेत देता है। इन संकेतों को हम समय रहते समझ लें, तो बीमारी का पता भी चल सकता है और साथ ही समय रहते उपचार भी किया जा सकता है।

Health Alert in Summer (सौ. सोशल मीडिया)
Health Alert in Rising Temperature: जैसे जीवन में किसी अनहोनी के होने से पूर्व हमें आभास होता है, उसी तरह जब हमारे शरीर के नेचुरल मैकेनिज्म में कोई खराबी आने वाली होती है, तो हमें पहले से उसके कुछ लक्षण परोक्ष रूप से महसूस होने लगते है। इस Pre Symptoms को प्रोड्रोमल पीरियड (Prodromal Period) कहते है। यह वह अवधि होती है, जब हमारे शरीर में बीमार होने से पहले अस्वस्थ होने का पहला लक्षण दिखाई देता है। अमूमन हम सब इसे नजरअंदाज करते हैं।
क्या होते है बीमारी के शुरूआती लक्षण
सबसे शुरूआती लक्षण में थकान, लो एनर्जी लेवल, शरीर में दर्द का रहना और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। अच्छा खाना और पूरी नींद लेने के बाद भी हर वक्त थकावट महसूस होती है, जिसे हम आसानी से इग्नोर कर देते है। यह थकान इस बात का संकेत होता है कि हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम सामान्य कार्य को छोड़कर रोग से लड़ने की ओर पूरी ऊर्जा लगा रहा है।
आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
इस तपती गर्मी में भी हमारा शरीर गर्मी से संबंधित बीमारियों से जूझ रहा होता है, जिसका पता हमें पूरी तरह से बीमार होने के बाद ही चलता है। भीषण गर्मी को देखते हुए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने जागरूकता फैलाने के लिए शरीर द्वारा दिए जाने वाले संकेतों की जानकारी साझा की है।
सम्बंधित ख़बरें
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
मौसम में हो रहे बदलाव से हमारे शरीर में भी कई बदलाव आते है। जैसे- ज्यादा पसीना आना, जी मिचलाना या उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन या दर्द, ठंडी और चिपचिपी त्वचा, चक्कर आना, तेज सिरदर्द और अत्यधिक प्यास लगना।
ये भी पढ़ें- सावधान! भीषण लू बिगाड़ सकती है आपके शरीर के हार्मोन, ऐसे रखें सेहत का ख्याल, जानिए इसके गंभीर लक्षण
क्या कहते है हेल्थ एक्सपर्ट
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ये सामान्य संकेत नहीं होते है। यह इतने खतरनाक होते हैं कि इससे हीट एग्जॉर्शन या हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति हो सकती है। बीपी व शुगर के मरीजों को इस मौसम में खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। इससे बचने के लिए गर्मी के पीक आवर (10 से 4 बजे के बीच) में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। हल्के कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए 8-10 गिलास पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, लस्सी व छाछ जैसे पेय पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। घर पर बना भोजन करना चाहिए और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए।
इस धधकती गर्मी में भारी व्यायाम से भी बचना चाहिए। मॉर्निंग वॉक, योगा व प्रणायाम इस मौसम में सहायक होंगे। यदि आप रोजाना जिम जाते हैं, तो आपको हैवी लिफ्टिंग से बचना चाहिए। इस भीषण गर्मी में बुजुर्गों, बच्चों एवं पहले से बीमार लोगों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
Due to rising heat ministry of ayush has issued a warning to avoid stepping out of the house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














