रीवा में जादू-टोना के शक में महिला पर तलवार से हमला, हाथ-पैर कटने का आरोप, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

Rewa Crime News: रीवा के मनगवां में जादू-टोना के शक में महिला पर पड़ोसी ने किया तलवार से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती, आरोपी हिरासत में।
Rewa Woman Attacked with Sword
रीवा में महिला पर तलवार से हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • रीवा के मनगवां में अंधविश्वास के शक में महिला पर तलवार से हमला।

  • प्रेमवती नाम की महिला पर पड़ोसी शिवमूरत साकेत ने किया जानलेवा हमला।

  • तलवार से हाथ-पैर पर किए गए ताबड़तोड़ वार महिला हुई गंभीर घायल।

Rewa Woman Attacked with Sword: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अंधविश्वास और जादू-टोना के शक को लेकर मनगवां में एक महिला पर उसके पड़ोसी द्वारा तलवार से जानलेवा हमला करने के आरोप लगे हैं।

हमले में प्रेमवती नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावर ने तलवार से उनके हाथ-पैर पर एक बाद एक वार किए जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसी ने किए महिला पर जानलेवा हमला

मिली जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक वारदात के पीछे जादू-टोना किए जाने के शक को वजह बताया जा रहा है। महिला पर हमला करने का आरोप पड़ोस में रहने वाले शिवमूरत साकेत पर लगा है। घटना के बाद रीवा पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। हालांकि, मामले में एमपी पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीम

इस मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। वैसे ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचाल के लिए रीवा जिले के संजय गांधी अस्पतला में भर्ती कराया गया। इस मामले को सुलक्षाने के लिए और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा टीम गठित की गई है।

Rewa Woman Attacked with Sword
Bhopal Ijtema के चलते रेलवे स्टेशन पर किए गए बड़े बदलाव, 800 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग 7 दिसंबर तक बंद

आरोपी को था महिला पर जादू-टोना कराने का शक

हैरानी की बात यह है कि इस मामले में बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने महिला पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसे महिला द्वारा जादू-टोना कराने का शक था। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या निकल कर आता है।

Rewa Woman Attacked with Sword
भोपाल में विदेशी छात्रा से दुष्कर्म और बंधक बनाने का आरोप, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार