Bhopa Ijtema के चलते रेलवे स्टेशन पर किए गए बड़े बदलाव, 800 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग 7 दिसंबर तक बंद

Bhopa Ijtema 2026: भोपाल में आयोजित तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियों के चलते रेवले ने किए कई बड़े बदलाव, प्लेटफॉर्म नंबर 6 स्थित पार्किंग सात दिसंबर तक बंद, सुरक्षा के लिए लगेंगे अतिरिक्त कैमरे।
Major Railway Station Changes in Bhopal Due to Ijtema
भोपाल इज्तिमा को लेकर रेलवे की तैयारियां (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • राजधानी भोपाल में 4 से 7 दिसंबर तक ईंटखेड़ी में आयोजित होगा तब्लीगी इज्तिमा।

  • इज्तिमा की तैयारियों के चलते रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 6 की पार्किंग रहेगी बंद।

  • सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए जाएंगे अतिरिक्त कैमरे।

Bhopal Ijtema Railway Station Arrangements: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हर वर्ष आयोजित होने वाला तब्लीगी इज्तिमा इस साल यानी 2026 मं 4 से 7 दिसंबर को ईंटखेड़ी में आयोजित होगा। जिसके देखते हुए भोपाल प्रशासन और रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि प्लेटफॉर्म नंबर छह की पार्किंग को 28 नवंबर से लेकर 7 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है और यहां इज्तिमा में आने वाले लोगों के ठहरने के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं।

800 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग बंद

राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर स्थित पार्किंग में करीब 800 दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। पार्किंग बंद होने से यात्रियों को स्टेशन पहुंचने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। इज्तिमा में शामिल होने वाले लोगों का भोपाल पहुंचना 2 दिसंबर से शुरू होने की संभावना है।

रोजाना 2 लाख लोगों की आवाजाही का लगाया जा रहा अनुमान

जानकारी के अनुसार, आयोजन के दौरान प्रतिदिन एक से दो लाख लोगों की आवाजाही का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसे देखते हुए रेलवे, जीआरपी फोर्स और पुलिस अधिकारियों की हाईलेवल बैठक भी हुई। इसमें भीड़ प्रबंधन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। 1 दिसंबर से प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो अतिरिक्त टिकट काउंटर भी शुरू किए जाएंगे।

Major Railway Station Changes in Bhopal Due to Ijtema
भोपाल में विदेशी छात्रा से दुष्कर्म और बंधक बनाने का आरोप, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

इन ट्रेनों पर रहेगी विशेष नजर

भोपाल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और पुष्पक एक्सप्रेस सहित मुंबई और महाराष्ट्र की ओर से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। स्टेशन पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। साथ ही वालंटियर भी व्यवस्थाएं संभालेंगे।

सीसीटीवी मेडिकल और पेयजल की भी सुगम व्यवस्था

स्टेशन पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही पेयजल साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी की जाएगी। पुलिस और रेलवे अधिकारी रेडियो सेट के जरिए आपस में संपर्क बनाए रखेंगे। प्रशासन ने अफवाहों को रोकने और संवेदनशील मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

Major Railway Station Changes in Bhopal Due to Ijtema
धू-धू कर जला भोपाल में प्लास्टिक का गोदाम, सुबह नौ बजे लगी आग दोपहर तीन बजे पाया गया काबू