Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रीवा: होटल में पत्नी ने रेंजर पति को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने दर्ज की FIR

Rewa Viral Video : रीवा के एक होटल में रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय को उनकी पत्नी ने एक युवती के साथ पकड़ लिया। घटना के बाद हंगामा हुआ और चोरहटा थाने में रेंजर व युवती के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

  • Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 16, 2026 | 08:21 AM

होटल में युवती संग पकड़ाया रेंजर (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Rewa Ranger Hotel Controversy: रीवा शहर के एक होटल में वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) बृजेंद्र पाण्डेय को उनकी कॉन्स्टेबल पत्नी ने एक युवती के साथ पकड़ लिया। घटना के बाद होटल परिसर में काफी देर तक विवाद और हंगामे की स्थिति बनी रही। मामले के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय रीवा के एक होटल में ठहरे हुए थे। उनकी पत्नी को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद वह होटल पहुंचीं और संबंधित कमरे तक गईं। कमरे का दरवाजा खुलने पर उन्होंने पति से कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के होने के बारे में पूछा। रेंजर ने इससे इनकार किया, लेकिन पत्नी जब कमरे के अंदर पहुंचीं तो वहां एक युवती मौजूद मिली।

होटल परिसर में हुआ विवाद

युवती के कमरे में मिलने के बाद पत्नी उसे बाहर लेकर आईं और दोनों के संबंधों को लेकर सवाल-जवाब करने लगीं। इस दौरान होटल परिसर में दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। शोर-शराबा होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटनाक्रम के वीडियो भी बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO

कॉर्पोरेट ऑफिस की हर चमकती खिड़की के पीछे छिपी है एक अलग कहानी, युवक का वीडियो लोगों को कर गया भावुक

खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO

ओसामा बिन लादेन दे रहा अहिंसा पर उपदेश! PM मोदी के भावुक VIDEO पर भड़के संजय सिंह, कह दी बड़ी बात

विवाद बढ़ने पर चले गए रेंजर और युवती

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद रेंजर और उनके साथ मौजूद युवती होटल से निकल गए। वहीं पत्नी कुछ समय तक होटल परिसर में मौजूद रहीं। घटना के बाद रीवा के चोरहटा थाना में रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय और एक युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में दर्ज धाराओं और शिकायत के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें : जबलपुर में सनसनीखेज वारदात: बिजनेस पार्टनर महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की

जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों के अनुसार, रेंजर की पत्नी सतना जिले के बरौंधा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस वायरल वीडियो, शिकायत और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Rewa ranger caught with woman in hotel wife created ruckus fir registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 08:21 AM

Topics:  

  • Crime
  • Madhya Pradesh News
  • Social Media
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.