Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीला कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Operation Prahar 2.0: रीवा में ऑपरेशन प्रहार 2.0, पानी के जार में नशीला कफ सिरप छिपाकर बेचता तस्कर मयंक मिश्रा गिरफ्तार, अमहिया पुलिस कमान ने कूट घेराबंदी कर दबोचा।

  • Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 01, 2026 | 09:42 PM

रीवा में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rewa Illegal Cough Syrup Seized: रीवा शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमहिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को नशीला कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है, जो पानी के जार में शीशियां छिपाकर शहर में घूम-घूमकर उनकी बिक्री कर रहा था।

पुलिस को 30 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरेंद्र नगर स्थित खमरिया हाउस के पास एक युवक पुलिया के निकट संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है और पानी के जार में छिपाकर नशीला कफ सिरप बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, पीछा कर किया गिरफ्तार

पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मयंक मिश्रा उर्फ अमन गौतम (24) निवासी सुंदर नगर, बोदाबाग, थाना विश्वविद्यालय, जिला रीवा के रूप में बताई। तलाशी के दौरान रीवा पुलिस ने उसके कब्जे से पानी के जार में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद की। बरामद सामग्री को जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में प्रेमी बना कसाई, शादी का दवाब बनाने पर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट; ऐसे खुला राज

मंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था वाहन

ग्वालियर में आधी रात सड़क पर खूनी बवाल; पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला CCTV में कैद हुई वारदात

बालाघाट में बारिश में ढही कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबे तीन मजदूर; स्थानीय लोगों और पुलिस ने किया रेस्क्यू

सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी नशीला कफ सिरप कहां से लाता था, इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और शहर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत लगातार हो रही कार्रवाई

रीवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: इंदौर में लव जिहाद का भंडाफोड़, मुस्लिम युवक ने छिपाई पहचान खुद को बताया अश्विन शर्मा; हिंदू संगठन ने दबोचा

इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक अरुणकांत द्विवेदी तथा आरक्षक विकास तिवारी, दिवाकर तिवारी, कौशलेंद्र सिंह और आशीष पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने पूरी पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Rewa illegal cough syrup seized water jar drug trafficking police arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 09:05 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.