रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
Rewa News: रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रही जैन साध्वियों को कुचल दिया, जिससे दो साध्वियों की मौत हो गई।
- Written By: सजल रघुवंशी
तेज रफ्तार कार ने मारी साध्वियों को तक्कर, दो की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rewa Jain Sadhvi Accident Civil Lines: रीवा शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कंट्रोल रूम के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो साध्वियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल साध्वी का इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार कार चालक को जबलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
इलाज के दौरान दूसरी साध्वी की भी मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों जैन साध्वियां सड़क किनारे पैदल चल रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर आ गई और जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दूसरी साध्वी ने भी दम तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
MP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
ट्विशा शर्मा केस: AIIMS दिल्ली ने CBI को सौंपी फोरेंसिक रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
270 किलोमीटर तक फरार रहा आरोपी
हादसे के बाद फरार हुए कार चालक को पुलिस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर के बहोरीपार टोल नाके से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद करीब 270 किलोमीटर तक फरार होता रहा। बरगी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और रीवा पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। कमिश्नर बीएस जामोद, डिप्टी कमिश्नर नरेंद्र सुर्यवंशी और एसपी गुरुकरण सिंह ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें: जबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
तीन महीनों से रीवा में प्रवास कर रहीं थी महिला धर्मगुरु
बताया जा रहा है कि जैन समाज के विशेष आग्रह पर महिला धर्मगुरुओं को रीवा बुलाया गया था। वे पिछले तीन महीनों से कटरा स्थित जैन मंदिर में प्रवास कर रही थीं। हादसे के बाद पूरे जैन समाज में शोक की लहर है और लोग गहरे दुख में हैं। बता दें कि इस हादसे के बाद पूरे जैन समाज में शोक शोक और गुस्से का माहौल है।
