रीवा: BJP सरकार में बीजेपी विधायक दिव्यराज सिंह का धरना, नौकरशाही के खिलाफ खोला मोर्चा

Divyaraj Singh Protest In Rewa: रीवा में अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा विधायक का हल्लाबोल, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह बघेल जवा जनपद कार्यालय में अनशन पर बैठे।
Rewa BJP MLA raises issues against administration
धरने पर बैटे बीजेपी विधायक दिव्यराज सिंह(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

BJP MLA Protest Rewa: रीवा जिले में भाजपा सरकार की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी के ही विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दिव्यराज सिंह बघेल शुक्रवार को जवा जनपद कार्यालय परिसर में धरने और अनशन पर बैठ गए।

विधायक के इस कदम के बाद जनपद कार्यालय में हलचल बढ़ गई और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए। विधायक ने जवा जनपद क्षेत्र की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

कलेक्टर से मौके पर पहुंचकर व्यवस्था देखने की मांग

जानकारी के अनुसार, विधायक दिव्यराज सिंह जवा जनपद क्षेत्र की व्यवस्थाओं और अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को गंभीरता से देखने की जरूरत है। विधायक ने मांग की है कि रीवा कलेक्टर स्वयं जवा जनपद कार्यालय पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। विधायक का आरोप है कि प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें धरने पर बैठने का फैसला लेना पड़ा।

सुधार नहीं होने तक जारी रहेगा धरना

भारतीय जनता पार्टी विधायक ने स्पष्ट किया है कि जब तक जवा जनपद की व्यवस्थाओं में सुधार और आवश्यक कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। विधायक के अनशन पर बैठने से स्थानीय प्रशासन में भी हलचल बढ़ गई। उनके समर्थक और क्षेत्र से जुड़े लोग भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक के इस कदम को अपनी ही सरकार के प्रशासनिक तंत्र और नौकरशाही की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के तौर पर देखा जा रहा है। अब प्रशासन की कार्रवाई और विधायक की मांगों पर होने वाले निर्णय पर सभी की नजर है।

Rewa BJP MLA raises issues against administration
शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ मौके पर पहुंचे

विधायक के धरने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महताब सिंह गुर्जर जवा जनपद कार्यालय पहुंचे हैं। दोनों अधिकारियों ने धरने पर बैठे विधायक दिव्यराज सिंह बघेल से बातचीत शुरू कर दी है। जिला प्रशासन और विधायक के बीच चर्चा के दौरान उनकी मांगों और जवा जनपद की व्यवस्थाओं को लेकर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि बातचीत के बाद प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है और विधायक अपना धरना समाप्त करते हैं या नहीं।

Navbharat Live
navbharatlive.com