रीवा में बाल संप्रेषण गृह से 6 आपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
Juvenile Home Security Breach: रीवा के बाल संप्रेषण गृह से बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, बाथरूम की खिड़की तोड़कर हाफ मर्डर और चोरी के 6 आरोपी किशोर फरार हो गए। यह पूरी घटना CCTV में भी कैद हुई।
- Written By: सजल रघुवंशी
रीवा के बाल संप्रेषण गृह से भागे 6 बच्चे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rewa Bal Sampreshan Grih Escape: रीवा के बाल संप्रेषण गृह से मंगलवार सुबह करीब 7 बजे छह किशोर फरार हो गए। नियमित उपस्थिति के दौरान जब बच्चे नहीं मिले तो संस्थान प्रबंधन ने उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान बाथरूम की एक खिड़की का कांच टूटा हुआ पाया गया।
जिससे बच्चों के भागने की आशंका जताई गई। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फरार बच्चों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाए
समान थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह से बच्चों के फरार होने की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी यहां से कई बार किशोर भाग चुके हैं। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते एक बार फिर गंभीर चूक उजागर हुई है। जानकारी के अनुसार फरार हुए सभी बच्चे अलग-अलग मामलों में यहां रखे गए थे। इनमें चोरी और हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) जैसे प्रकरणों के आरोपी किशोर भी शामिल हैं। इन्हें सुधार, परामर्श और पुनर्वास की प्रक्रिया के तहत बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
ममेरे भाई बने कसाई…सागर में संपत्ति विवाद का खूनी खेल; पाइप-रॉड से पीट-पीटकर युवक की ली जान
‘जनता को न हो किसी प्रकार की कमी’, जल की आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
Indore News: एसपी ने लागू किया छुट्टी का नया नियम, आईजी ने 4 दिन में ही आदेश को किया निरस्त; जानें पूरा मामला
‘खुद को भाग्यशाली समझें कि केरल में हैं…’, मोनालिसा-फरमान पर कोर्ट ने की टिप्पणी, बुधवार को आएगा फैसला
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आपचारी बालक खिड़की के रास्ते बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी संवेदनशील संस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के बावजूद छह बालक एक साथ कैसे भाग निकले।
यह भी पढ़ें: ‘जनता को न हो किसी प्रकार की कमी’, जल की आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे संस्थानों का मुख्य उद्देश्य किशोरों को सुधार की दिशा में ले जाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होता है, लेकिन लगातार सामने आ रही फरारी की घटनाएं व्यवस्थागत खामियों और सुरक्षा में लापरवाही की ओर संकेत कर रही हैं। इधर, रीवा पुलिस फरार किशोरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों और थानों को भी अलर्ट कर उनकी जानकारी साझा की गई है, जिससे उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।
