रीवा में सेल्फी के चक्कर में गई जान: इटमा वॉटरफॉल में डूबा प्रयागराज का युवक, मातम में बदली पिकनिक की मस्ती
Selfie Death News: रीवा के इटमा वॉटरफॉल में सेल्फी लेते समय प्रयागराज के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के सामने हुए हादसे ने पिकनिक का माहौल मातम में बदल दिया। पर्यटन स्थलों पर सावधान रहें।
- Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: प्रीतेश जैन
युवक का शव निकालते पुलिसकर्मी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Itma Waterfall Accident: रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध इटमा वॉटरफॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पिकनिक मनाने आए एक युवक की सेल्फी लेते समय पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ वॉटरफॉल घूमने आया था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पिकनिक का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी मोहम्मद तनवीर अपने तीन दोस्तों के साथ इटमा वॉटरफॉल घूमने पहुंचा था। सभी दोस्त प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए पानी के बीच बैठकर मोबाइल से फोटो और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान अचानक तनवीर का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में चला गया।
दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिली सफलता
युवक को डूबता देख उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही पलों में तनवीर पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अतरैला थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सम्बंधित ख़बरें
नगर निगम के शराबी ड्राइवरों पर सख्ती, 60 ब्रीथ एनालाइजर से होगी रोजाना जांच
इंदौर के बेटे गौरव ने अंगदान से कई जिंदगियों को दी नई उम्मीद, ब्रेन डेथ के बाद परिवार ने लिया बड़ा फैसला
सावन की तैयारी में जुटा महाकाल मंदिर, भस्म आरती का समय बढ़ेगा, अवंतिका के राजा के रूप में निकलेंगी 6 सवारियां
चलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी: शहडोल स्टेशन पर उतरते वक्त महिला का पैर कटा, महिला आरक्षक ने की बचाने की कोशिश
पुलिस औ गोताखोरों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जैसे ही प्रयागराज स्थित परिवार को घटना की जानकारी मिली, घर में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : टेक-ऑफ से ठीक पहले रनवे पर अचानक रुकी मुंबई-भोपाल इंडिगो फ्लाइट, 201 यात्रियों को लगा तगड़ा झटका, मचा हड़कंप
पहले भी हो चुके हैं इस तरह के हादसे
स्थानीय लोगों का कहना है कि इटमा वॉटरफॉल में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके पर्यटक सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हैं और खतरनाक क्षेत्रों में जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं। यह घटना एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सतर्कता और सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर करती है।
