संत रामपाल को न मानने पर पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से किए 11 वार, वारदात के बाद आरोपी फरार

Rajgarh Crime News : राजगढ़ के गुराड़खेड़ा गांव में संत रामपाल को न मानने और पूजा-पाठ को लेकर विवाद के बाद पति पर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या का आरोप है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
Police investigate an alleged wife murder in Guradkheda village
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिसफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • राजगढ़ में संत रामपाल को न मानने और पूजा-पाठ करने को लेकर विवाद का आरोप।

  • मृतका के पिता का दावा- दामाद कहता था, ‘बाबा रामपाल ही सब कुछ हैं।’

  • पति पर पत्नी को कुल्हाड़ी से 11 वार कर मारने का आरोप।

  • घटना से पहले महिला ने पिता को फोन कर मदद मांगी थी।

  • आरोपी फरार, पुलिस उसकी तलाश में जुटी।

Rajgarh Wife Murder Case : राजगढ़ जिले के गुराड़खेड़ा गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पिता का आरोप है कि उनका दामाद संत रामपाल को सर्वोपरि मानता था और बेटी के पूजा-पाठ करने पर आपत्ति जताता था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से 11 वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के पिता के मुताबिक, घटना से पहले उनकी बेटी ने फोन कर घबराते हुए कहा था कि पापा जल्दी आ जाओ, पति मुझे मार डालेगा। पिता का आरोप है कि उनका दामाद कहता था कि भगवान को मत मानो, बाबा रामपाल ही सब कुछ हैं। परिजनों के मुताबिक, मदद पहुंचने से पहले ही महिला पर हमला कर दिया गया। मामले में धार्मिक मान्यताओं को लेकर विवाद की बात फिलहाल परिजनों के आरोपों पर आधारित है।

मासूम बच्चे ने सुनाई आपबीती

घटना के बाद मृतका के मासूम बच्चे ने भी अपनी आपबीती सुनाई है। परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि महिला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए गए। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हत्या के बाद आरोपी पति फरार

राजगढ़ में हत्या की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

Police investigate an alleged wife murder in Guradkheda village
सागर: ऑनलाइन गेमिंग में गंवाए 8 लाख रुपए, कर्ज चुकाने के लिए चोर बन गया कोचिंग टीचर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

राजगढ़ थाना प्रभारी मंजू मखोनिया ने बताया कि गुराड़खेड़ा गांव में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के पति पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश के लिए राजगढ़ पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com