राजगढ़ के कुरावर में भीषण सड़क हादसा, BJP विधायक अमर सिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को कुचला; एक की मौत

Rajgarh Kurawar Road Accident: राजगढ़ जिले के कुरावर में भीषण सड़क हादसा। भोपाल से लौट रहे बीजेपी विधायक अमर सिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौत।
BJP MLA Amar Singh Yadav Fortuner involved in Kurawar accident
कुरावर में भीषण सड़क हादसा(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS:

  • राजगढ़ में भाजपा विधायक की कार की बाइक से टक्कर।

  • हादसे में पिता की मौत, 11 वर्षीय बेटा गंभीर।

  • विधायक अमर सिंह यादव ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

  • पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर पर केस दर्ज किया।

BJP MLA Amar Singh Yadav Fortuner Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। भोपाल से राजगढ़ लौट रहे भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय बेटा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

​महाकाल होटल के पास हुआ हादसा

​कुरावर थाना प्रभारी (टीआई) जितेंद्र मावई के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कुरावर में महाकाल होटल के पास स्थित एक अवैध कट पॉइंट पर हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विधायक अमर सिंह यादव भोपाल से राजगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान न्यू मार्केट कॉलोनी निवासी राघवेंद्र विश्वकर्मा (42) अपने 11 साल के बेटे लक्ष्य विश्वकर्मा के साथ बाइक से बाजार जाने के लिए फोरलेन पार कर रहे थे।

​ओवरब्रिज से उतर रही विधायक की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार अचानक सामने आए बाइक सवारों को बचा नहीं पाई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विधायक की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

​विधायक ने खुद अस्पताल पहुंचाए घायल

​हादसे के बाद संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक अमर सिंह यादव ने तुरंत घायलों को संभाला। वे खुद दोनों घायलों को एक अन्य निजी वाहन से पहले पीलूखेड़ी के निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ​डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान पिता राघवेंद्र विश्वकर्मा ने दम तोड़ दिया। वहीं, उनके घायल बेटे लक्ष्य का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है।

BJP MLA Amar Singh Yadav Fortuner involved in Kurawar accident
भोपाल और इंदौर मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा; 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक टिकटों पर बंपर छूट का ऐलान

मौके पर पहुंची पुलिस, कार्रवाई तेज

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया है। टीटीआई जितेंद्र मावई ने बताया कि इस मामले में वाहन चला रहे ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

BJP MLA Amar Singh Yadav Fortuner involved in Kurawar accident
इंदौर के एरोड्रम थाने में शिकायत करने पहुंचे व्यक्ति से मारपीट; थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com