Rajgarh News: NH 46 पर भयानक हादसा, तीन-चार बार पलटी कार, एक युवती की मौत; दुर्घटना की तस्वीरें आई सामने
NH-46 Accident: बगलामुखी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक पलट गई, जिसकी वजह से एक युवती की मौत गई जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह गाड़ी का आउट ऑफ कंट्रोल होना बताया जा रहा है।
- Written By: सजल रघुवंशी
कार एक्सीडेंट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Car Accident NH 46 Rajgarh News: नेशनल हाईवे 46 पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल, यह हादसा ब्यावरा और नरसिंहगढ़ के समीप हुआ है, बताया जा रहा है कि नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में एक युवती की जान चली गई है, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। आगर मालवा से दर्शन कर रायसेन वापस लौट रहे थे। राजगढ़ जिले के ब्यावरा और नरसिंहगढ़ के बिच, घटना एनएच मार्ग पर गादिया स्कूल के पास की बताई जा रही है इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
चूर-चूर हो गई कार
मिली जानकारी के अनुसार, जिस कार का एक्सीडेंट हुआ है वो बुरी तरह से झतीग्रस्त हो गई है। दुर्घटना को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता देखी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल गोमांस तस्करी मामले में ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने उठाई CBI जांच की मांग, PM Modi को लिखा पत्र
Satna News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे तेंदुए को ट्रेन ने रौंदा, तिघरा फाटक के पास मिला शव
IPS Transfer: MP में देर रात बदले कई जिलों के कप्तान , 62 IPS अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
Sehore News: राजस्व मंत्री के क्षेत्र में लापरवाही की भेंट चढ़ा गेहूं, खुले में भीगा हजारों क्विंटल अनाज
8 साल का बच्चा भी हुआ घायल
इस खोफनाक हादसे में जितने भी लोग सवाल थे, वह सभी रायसेन जिले के रहने वाले हैं। हादसे में घायलों में पुरुष, महिलाएं, एक बुजुर्ग और एक 8 माह का बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को तत्काल नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। कार सवार 2 लोगों को गंभीर चोटें आने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: भोपाल गोमांस तस्करी मामले में ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने उठाई CBI जांच की मांग, PM Modi को लिखा पत्र
आउट ऑफ कंट्रोल हुई कार
मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना की मुख्य वजह कार का आउट ऑफ कंट्रोल होना रहा। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से जा टकराई और तीन-चार पलटी खा कर गिर गई। हादसे में मौजूद लोगों में से अब तक एक युवती की मौत की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि दो लोगों को तुरंत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रेफर कर दिया गया है। जिनमें चंद्रेश प्रताप और भीम सिंह शामिल हैं। यह दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं और इनके इलाज की व्यवस्था नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल में नहीं हो पा रही थी।
