BJP Yuva Morcha प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी, भरभरा कर गिर गया मंच
BJP Yuva Morcha Shyam Tailor News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्वागत के दौरान BJYM के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंच गिर गया।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
मंच गिरा (फोटो सोर्स- नवभारत)
BJP Yuva Morcha Accident Rajgarh : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा टल गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के सम्मान में आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच भरभरा कर टूट गया, जिससे उस पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता नीचे गिर गए।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद श्याम टेलर पहली बार राजगढ़ के दौरे पर पहुंचे थे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था और जगह-जगह उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। इसी कड़ी में एक स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ।
अचानक हुआ मंच धराशायी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्वागत समारोह के लिए एक मंच बनाया गया था। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच पर क्षमता से अधिक लोग होने या किसी तकनीकी खामी के कारण, मंच अचानक टूट गया और धड़ाम से नीचे आ गिरा। मंच गिरते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सम्बंधित ख़बरें
Agra Job Fraud: आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी, भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच लोग बने शिकार
खंडवा: हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय घेरा, पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम
भरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
मध्यप्रदेश का अमरनाथ, दुर्गम पहाड़ियों और पथरीले रास्तों से होकर शुरू होगी नागद्वारी यात्रा, प्रशासन ने कसी कम
यह भी पढ़ें: मुरैना में वीआईपी कल्चर पर सवाल: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के टॉयलेट जाने के लिए रात में खुला बैंक, मचा बवाल
कोई गंभीर रूप से घायल नहीं
घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद BJP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला और मदद के लिए दौड़ पड़े। इस हादसे में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं, जिनमें से अधिकतर मामूली हैं। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
