Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के कार्यक्रम में बिजली गुल, बोले-कोयला संकट के कारण हुआ

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Apr 22, 2022 | 06:43 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)  में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिये स्थिति उस वक्त असहज हो गयी जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गयी। इस पर चौहान ने जहां इसके लिये ‘कोयला संकट’ को जिम्मेदार बताया, वहीं विपक्षी कांग्रेस ने इस मसले पर सरकार पर तंज कसा ।

यह घटना राज्य की राजधानी में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर दोपहर में आयोजित एक समारोह के दौरान हुई। चौहान के भाषण के दौरान जब बिजली चली गयी तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या बिजली विभाग के प्रधान सचिव संजय दुबे आसपास हैं ।” मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद श्रोताओं की हंसी गूंज उठी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह जांचने के लिए कि माइक काम कर रहा है या नहीं, हिलाया -डुलाया और फिर कहा, ‘‘कोयला संकट है।”   

 चौहान ने कहा, ‘‘मैंने बुधवार सुबह संजय (दुबे) के साथ बातचीत की थी और उन्होंने मुझसे कोयले के कुछ ‘रेक’ के लिए अनुरोध किया था।” पांच मिनट तक बिजली गुल रहने के दौरान भी मुख्यमंत्री ने अपना भाषण जारी रखा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘जब मामाजी (सीएम) प्रशासन अकादमी में सिविल सेवा दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे, तब लंबे समय से बिजली गुल थी।”

सम्बंधित ख़बरें

Holi 2026 Celebration: शिवराज सिंह चौहान का देसी अंदाज, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने भी जमकर खेली होली

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दिखाया बड़ा दिल, शिवराज सिंह के खिलाफ सभी मानहानि केस लिए वापस

Budget 2026: ‘यह केवल बजट नहीं, विकसित भारत की गारंटी है’; शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

‘धन्य है आपकी प्रखर बुद्धि’, ‘वीबी-जी राम जी’ का नाम भूले राहुल गांधी तो शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज

उन्होंने कहा, ‘‘मामाजी ने कोयले की समस्या के बारे में भी बात की। मध्य प्रदेश में बिजली संकट प्रकट हो गया है।” दो दिन पहलेही , ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने कहा कि देश भर के थर्मल प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं, जो देश में बिजली संकट का संकेत दे रहा है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने अगले कुछ महीनों में बिजली की मांग अपने चरम पर होने पर पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए 10 प्रतिशत तक कोयले के आयात की सिफारिश की है। (एजेंसी) 

Power failure in chief minister shivraj singh chauhans program said happened due to coal crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2022 | 06:43 AM

Topics:  

  • Shivraj Chouhan
  • Shivraj Singh Chauhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.