Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सियासी दूरी के बीच शिवराज का बर्थडे विश: राहुल गांधी को बधाई देकर चर्चा में आए पूर्व CM, अपनों ने साधी चुप्पी

MP Politics News : राहुल गांधी के जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान की बधाई चर्चा का विषय बनी। भाजपा और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया और पूर्व कांग्रेसियों की चुप्पी को लेकर बहस तेज हो गई।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jun 19, 2026 | 11:56 AM

शिवराज सिंह, राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया, फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi Birthday Wish: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश की राजनीति में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। जहां एक ओर कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के प्रति अपना सम्मान और स्नेह व्यक्त किया, वहीं भाजपा खेमे में सन्नाटा पसरा रहा। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अधिक चर्चा उस ‘दूरी’ की है, जो कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा में आए उन नेताओं ने बनाई है, जो कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर-शोर से है कि जो नेता कभी राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे, उन्होंने अब जन्मदिन की शुभकामनाओं से भी परहेज किया। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अब तक राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है। न केवल सिंधिया, बल्कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रदेश के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर चुप्पी साधे रखी। राजनीतिक विश्लेषक इसे सत्ता और विचारधारा के बदलते समीकरणों के साथ-साथ पुरानी निष्ठाओं के ‘दबाव’ के रूप में देख रहे हैं।

शिवराज ने दिखाई उदारता

एक तरफ जहां पूर्व कांग्रेसियों की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक अलग मिसाल पेश की। उन्होंने दलगत राजनीति और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शिवराज द्वारा दिखाई गई यह उदारता अब राजनीतिक गलियारों में प्रशंसा का केंद्र बनी हुई है। लोग इसे एक स्वस्थ और परिपक्व लोकतंत्र की निशानी बता रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन: PM मोदी ने दी शुभकामनाएं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की बिल्डिंग से गिरकर मौत, परिजनों का दावा- पहले की थी खुदकुशी की कोशिश

बालाघाट में राजा भोज पर बयान से बवाल: पंवार समाज का उग्र प्रदर्शन, कंकर मुंजारे बोले- कोई अपमान नहीं किया

19 जून का इतिहास: म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची और राहुल गांधी का हुआ था जन्म

Heartiest birthday wishes to LoP, Lok Sabha, Shri @RahulGandhi. I pray to God to bless you with long and happy life. — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 19, 2026

कांग्रेस नेताओं ने राहुल को बताया ‘जननायक’

इधर, कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राहुल गांधी को ‘जननायक’ संबोधित करते हुए कहा कि वे गरीब, वंचित और युवाओं के लिए न्याय की उम्मीद हैं। उन्होंने राहुल गांधी के संघर्ष और लोकतंत्र के प्रति उनके संकल्प की सराहना की।

समूचे मध्य प्रदेश की ओर से नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक आदरणीय श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ❤️ आपका संघर्ष, समर्पण और देश के प्रति अटूट संकल्प करोड़ों भारतीयों के लिए आशा और विश्वास का स्रोत हैं। गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिलाएँ और समाज के हर तबके के लोग… pic.twitter.com/K40Om1OYxA — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 19, 2026

ये भी पढ़ें : भोपाल में गुजरात की तर्ज पर बनेगी गिफ्ट सिटी, तकनीकी क्षेत्र में 12,500 करोड़ निवेश से 50 हजार रोजगार

सियासत का नया अध्याय

राहुल गांधी का यह जन्मदिन मध्य प्रदेश की राजनीति में एक स्पष्ट रेखा खींच गया है। जहां एक ओर कांग्रेस अपने नेता के प्रति एकजुट दिखी, वहीं भाजपा में उन नेताओं की चुप्पी पर बहस छिड़ गई है जिन्होंने विचारधारा बदलकर पार्टी बदली है। शिवराज सिंह चौहान की यह ‘बर्थडे विश’ न केवल चर्चा में है, बल्कि यह भी दिखा गई है कि व्यक्तिगत शिष्टाचार राजनीति से कहीं ऊपर होता है।

Rahul gandhi birthday shivraj singh chauhan wish mp politics controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 11:56 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Rahul Gandhi
  • Shivraj Singh Chauhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.