-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Police Dog Lucky Solves Two Blind Murder Cases Akhilesh Chandravanshi Honored
डॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
- Written By: सजल रघुवंशी
Ujjain News: उज्जैन में पुलिस डॉग 'लक्की' का कमाल! उन्हेल और नागदा के दो अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, पत्नी के कातिल होने से लेकर आरोपी के घर तक पहुंचा लक्की।

पुलिस डॉग लक्की ने सुलझाए दो मर्डर केस (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
Police Dog Lucky Helps Solve Two Murder Cases: उज्जैन जिले के नागदा और उन्हेल थाना क्षेत्रों में हुए दो अंधे हत्या प्रकरणों का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस डॉग ‘लक्की’ और उसके हैंडलर आरक्षक अखिलेश चंद्रवंशी को पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सम्मानित किया है।
दोनों मामलों में वैज्ञानिक जांच और डॉग स्क्वॉड की सटीक ट्रैकिंग से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। उत्कृष्ट कार्य के लिए आरक्षक अखिलेश चंद्रवंशी को प्रत्येक प्रकरण में ₹5-5 हजार, कुल ₹10 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
उन्हेल हत्याकांड में पत्नी पर जाकर रुका ‘लक्की’ का सुराग
16 जून 2026 को थाना उन्हेल क्षेत्र के बेड़ावन रोड स्थित नाग चबूतरा के पीछे विक्रम लोहार की हत्या का मामला सामने आया था। सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। प्रशिक्षित पुलिस डॉग ‘लक्की’ ने घटनास्थल से गंध लेकर ट्रैकिंग शुरू की और लगातार मृतक की पत्नी की ओर संकेत करता रहा। पुलिस ने जब महिला से गहन पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। इस अहम सुराग ने पुलिस को मामले का खुलासा करने में निर्णायक सफलता दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
विभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
MP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
सीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
नागदा में ईंट की गंध से आरोपी के घर तक पहुंचा डॉग
14 जुलाई 2026 को नागदा के जूना नागदा रोड स्थित ईंट भट्टे के पास एक अज्ञात युवक का शव गड्ढे में मिला था। जांच के दौरान घटनास्थल से बरामद हत्या में प्रयुक्त ईंट की गंध के आधार पर डॉग ‘लक्की’ ने ट्रैकिंग शुरू की और सीधे संदिग्ध आरोपी के घर तक पहुंच गया। डॉग के स्पष्ट संकेतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई ने डॉग स्क्वॉड की उपयोगिता को एक बार फिर साबित कर दिया।
उत्कृष्ट कार्य पर एसपी ने किया सम्मानित
दोनों चर्चित हत्याकांडों के सफल खुलासे में डॉग हैंडलर आरक्षक अखिलेश चंद्रवंशी की तत्परता, वैज्ञानिक जांच में दक्षता और प्रशिक्षित डॉग ‘लक्की’ की प्रभावी भूमिका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने उन्हें कुल ₹10 हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: 13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
एसपी ने कहा कि यह उपलब्धि आधुनिक और वैज्ञानिक पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वॉड की इस सफलता से न केवल दोनों ब्लाइंड मर्डर केस सुलझे, बल्कि यह अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
Police dog lucky solves two blind murder cases akhilesh chandravanshi honored
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMअब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
Aug 05, 2026 | 10:00 PMप्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
Aug 05, 2026 | 09:57 PMमेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PMFrance Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Aug 05, 2026 | 09:57 PMआंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM














