पन्ना सुसाइड केस: कॉलेज टॉपर छात्रा की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, वीडियो और सुसाइड नोट बने जांच का आधार
Srishti Mishra Case: पन्ना के अजयगढ़ में कॉलेज टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में वीडियो, चैट और सुसाइड नोट अहम साक्ष्य बने हैं।
- Reported By: सरजू पटेल | Edited By: प्रीतेश जैन
अजयगढ़ पुलिस थाना (फोटो सोर्स- नवभारत)
Panna Topper Suicide Case: पन्ना जिले में कॉलेज टॉपर छात्रा की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अजयगढ़ क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा सृष्टि उर्फ प्रिया मिश्रा की मौत के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा लंबे समय से प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का शिकार थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार सृष्टि ने हाल ही में बीएससी फाइनल ईयर की परीक्षा में अपने कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया था। परिवार में उसकी सफलता का जश्न मनाया जा रहा था, लेकिन अगले ही दिन उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
सुसाइड केस की जांच के दौरान पुलिस को छात्रा का एक कथित सुसाइड नोट, मोबाइल चैट और मौत से पहले रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला है। पुलिस के अनुसार इन डिजिटल साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया है। वीडियो में छात्रा एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए मानसिक प्रताड़ना की बात करती दिखाई दे रही है। परिजनों ने आरोपी युवक पर लगातार दबाव बनाने, परेशान करने और कथित रूप से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का कहना है कि उन्होंने पहले भी युवक को बेटी को परेशान नहीं करने की समझाइश दी थी, लेकिन इसके बावजूद स्थिति नहीं बदली।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: बेल्ट की जब्ती पर उठे सवाल, मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट देने वाली डिप्टी जेलर को हटाया
MP राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को आज कर्नाटक शिफ्ट कर रही पार्टी
MP Weather News: 15-18 जून के बीच मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, आज 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
सदर बाजार थाना क्षेत्र में आधी रात गाड़ियों में तोड़फोड़, सवाल उठे तो घटना के बाद पुलिस ने पकडे आरोपी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी उठाए सवाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अजयगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी धीरेन्द्र सिंह उर्फ बड़कू ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
जीतू पटवारी की पोस्ट
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: बेल्ट की जब्ती पर उठे सवाल, मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट देने वाली डिप्टी जेलर को हटाया
साक्ष्यों के आधार पर की जा रही कार्रवाई
अजयगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बेटी को खो चुके परिजन आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
