Photo - Social Media
मध्य प्रदेश : आपने शादी का इनविटेशन कार्ड तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी डिवोर्स इनविटेशन कार्ड (Divorce Invitation Card) कभी देखा है? शायद यह सवाल सुनकर आपको बेहद हैरानी हो रही होगी। उससे भी ज्यादा हैरानी आपको तब होगी जब हम आपको इस कार्ड की सच्चाई के बारे में बताएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं इस डिवोर्स इनविटेशन कार्ड के बारे में।
दरअसल, भोपाल (Bhopal की भाई वेलफेयर सोसायटी में 18 सितंबर को तलाक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 5 से 10 साल की लंबी लड़ाई के बाद मिले तलाक की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए है। जिसके लिए बाकायदा शादी के कार्ड जैसे ही डिवोर्स कार्ड छपवाकर उसके जरिए ‘विवाह विच्छेद समारोह’ के लिए मेहमानों को बुलाया जा रहा है। जिसमें करीब 200 लोगों को निमंत्रण दिया गया है।
‘विवाह विच्छेद समारोह’ में होंगे ये कार्यक्रम
गौरतलब है कि शादी की ही तरह इस कार्यक्रम में भी कई तरह की रस्में होंगी। जिसमें बारात निर्गमन, सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ, जेंट्स संगीत, जयमाला विसर्जन, मानव सम्मान में कार्य करने के लिए 7 कदम और 7 प्रतिज्ञा भी दिलाई जाएगी। इन सब के बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा लोगों को विवाह विच्छेद की डिक्री भी बांटी जाएगी।
खाने का भी है प्रबंध
यहां खाने में मीठे के साथ दाल-बाफले समेत अन्य व्यजंन रहेगा। विवाह विच्छेद समारोह में प्रीती भोज का समय सुबह 11 बजे का लिखा गया है। जिसमें करीब 200 लोग शामिल होंगे।