Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अब सैटेलाइट कॉलर से रखी जाएगी हाथियों पर नजर

हाथियों की मौत के मामले में पहले जहर से मौत का अंदेशा जताया जा रहा था। हालांकि जांच में पता चला कि उनकी आंत में न्यूरोटॉक्सिन साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड था, लेकिन यह ज़हर का मामला नहीं था।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Nov 08, 2024 | 04:35 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल : मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (BTR) में हाल ही में 10 हाथियों की मौत का मामले सामने आया था। इस दुखद घटना के बाद अब मध्यप्रदेश वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए सैटेलाइट कॉलर का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। बता दें कि प्रदेश के उमरिया जिले में 29 अक्टूबर के हाथियों की मौत की खबरों से वन विभाग समेत प्रदेश सरकार में खलबली मच गई थी।

अक्टूबर माह में हुई इस घटना के बाद सरकार सतर्क हो गई है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए लगातार उपाय करने में लग गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश के वन अधिकारियों को हाथियों की अधिक आबादी वाले अन्य राज्यों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

क्या था पूरा मामला

राज्य के उमरिया जिले में 29 अक्टूबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के मरने की घटनाएं सामने आई थीं। यहां के खलील रेंज के अंतर्गत सांखनी और बकेली में 4 जंगली हाथी मृत पाए गए थे। इसके बाद 30 अक्टूबर को 4 और हाथी मृत मिले। मौतों का ये सिलसिला 31 अक्टूबर को भी जारी रहा और दो और हाथियों की मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

‘विकास’ बना ‘जाहिद’…इस ‘हाइब्रिड प्लान’ के साथ पाकिस्तान कर रहा था गजवा-ए-हिंद की तैयारी, UP ATS ने दबोचा

Sameer Rizvi को छोड़ने का CSK को हो रहा होगा पछतावा, चेन्नई से निकलते ही दिल्ली का बना सबसे बड़ा मैच विनर

Salman Khan के वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल, फटे जूतों में दिखे भाईजान; जानिए क्या है असली वजह

तुमसर में IPL सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश; LCB की छापेमारी में 4 सटोरियों पर केस, नकदी व मोबाइल जब्त

तमिलनाडु से मंगाए सैटेलाइट कॉलर

राज्य के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि विभाग ने तमिलनाडु से दो सैटेलाइट कॉलर मांगे हैं, जो इस हफ्ते पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ”हम बीटीआर में दो हाथियों पर उन्हें लगाकर शुरुआत करेंगे।” इसके अलावा राज्य के सभी 150 जंगली हाथियों पर भी सैटेलाइट कॉलर लगाने की योजना है। गौरतलब है कि एल कृष्णमूर्ति को राज्य में हाथियों के प्रबंधन के लिए गठित 9 सदस्यीय हाथी सलाहकार समिति का प्रमुख भी बनाया गया है। यह समिति दो दिन पहले ही गठित की गई है।

यह भी पढ़ें-कुनो से भटककर राजस्थान पहुंच रहे चीते, निगरानी के लिए मध्यप्रदेश-राजस्थान ज्वाइंट कमेटी का गठन

जहर से नहीं हुई हाथियों की मौत

हाथियों की मौत के मामले में पहले जहर से मौत का अंदेशा जताया जा रहा था। हालांकि जांच में पता चला कि उनकी आंत में न्यूरोटॉक्सिन साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड था, लेकिन यह ज़हर का मामला नहीं था। पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने मौत का कारण विसरा रिपोर्ट के आधार पर कोदो बाजरा के पौधे खाने से हुई विषाक्तता को बताया था। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर, मुख्यमंत्री ने इस चूक के लिए दो वरिष्ठ रिजर्व अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Now elephants will be monitored through satellite collars in bandhavgarh tiger reserve

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 04:34 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.