Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मोदी सरकार के कार्याकाल में 90 बार पेपर लीक हुए’, नीमच पहुंचते ही गरजे जीतू पटवारी; जमकर साधा निशाना

Jitu Patwari Statement: नीमच पहुंचे एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सीएम मोहन यादव की 'टपोरी' टिप्पणी को बताया मेडल, बोले मोदी राज में 90 बार लीक हुए पेपर।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 02, 2026 | 07:12 PM

जीतू पटवारी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jitu Patwari Neemuch Press Conference: मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एक दिवसीय दौरे पर नीमच पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उन्हें ‘टपोरी’ कहे जाने संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने कहा कि उनके खिलाफ की जा रही राजनीतिक कार्रवाई और ऐसे बयान दरअसल विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाने के लिए मिले एक प्रकार के ‘मेडल’ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसे मेडल देते रहें।

पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बचपन से पहलवान रहे हैं और कुश्ती संघ से भी जुड़े रहे हैं। ऐसे में एक पहलवान की तरह उन्हें धैर्य, संयम और दृढ़ता का परिचय देना चाहिए तथा ऐसे शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए, जो मुख्यमंत्री पद की गरिमा को प्रभावित करें।

कांग्रेस की विचारधारा प्रेम और भाईचारे की है- जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा नफरत की नहीं बल्कि प्रेम और भाईचारे की है। इसी संदेश को लेकर राहुल गांधी ने देशभर में लगभग 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की थी। पटवारी ने दावा किया कि भले ही अगले ढाई वर्ष तक प्रदेश में मोहन यादव सरकार रहे, लेकिन उसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण के सौंदर्यीकरण कार्यों में पेंट घोटाले का आरोप, एमआईसी सदस्य ने पकड़ी गड़बड़ी

अकोला RSS कार्यालय प्रकरण में मदन भरगड, साजिद खान पठान समेत सभी आरोपी बरी

Explainer: तमिलनाडु में अब तक क्यों बेअसर साबित हुई बीजेपी? अन्नामलाई की इस्तीफे के बीच उठ रहे सवाल

20-21 जून को बंगाल जाएंगे PM मोदी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना और मिशन बंगाल, जानें क्यों खास है यह दौरा

केंद्र और मोहन यादव सरकार पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की मोहन यादव सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाले पेपर लीक मामलों तथा विभिन्न सरकारी नीतियों को लेकर सवाल उठाए और सरकारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए।

‘मोदी सरकार के कार्यकाल में 90 बार हुआ पेपर लीक’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देशभर में करीब 90 पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण के सौंदर्यीकरण कार्यों में पेंट घोटाले का आरोप, एमआईसी सदस्य ने पकड़ी गड़बड़ी

जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि भर्ती और परीक्षा प्रक्रियाओं में हुई अनियमितताओं के कारण राज्य में 50 से अधिक परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ी थीं। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा कमजोर किया है।

Jitu patwari neemuch press conference target modi and mohan yadav government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Jitu Patwari
  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav
  • MP News
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.