Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नर्मदापुरम: हाइब्रिड मॉडल में भी किसानों की मुश्किलें बरकरार, खाद के लिए तीन-तीन लाइन में लगने को मजबूर किसान

Narmadapuram Farmers News: नर्मदापुरम में हाइब्रिड मॉडल लागू होने के बाद भी किसानों की खाद वितरण संबंधी परेशानी कम नहीं हुई। POS सिस्टम में 3 लाइनें और ई-टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Aug 06, 2026 | 11:24 AM

नर्मदापुरम में खाद के लिए परेशान होते किसान (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Narmadapuram Fertilizer Distribution : किसान आंदोलन के बाद सरकार ने ई-टोकन व्यवस्था के साथ हाइब्रिड मॉडल लागू कर किसानों को खाद वितरण की नई व्यवस्था शुरू की है, लेकिन नर्मदापुरम जिले में यह व्यवस्था भी किसानों की परेशानी कम नहीं कर पा रही है। पीओएस (POS) सिस्टम से खाद लेने पहुंचे किसानों को एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग लाइनों में लगना पड़ रहा है। इसके अलावा डीएपी और यूरिया लेने के लिए अलग-अलग काउंटरों पर जाना पड़ रहा है, जिससे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि सबसे पहले उन्हें दस्तावेज जमा करने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। इसके बाद दूसरी लाइन में ओटीपी प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी होती है। तीसरी लाइन में भुगतान कर बिल कटवाया जाता है। बिल मिलने के बाद भी परेशानी खत्म नहीं होती, क्योंकि डीएपी और यूरिया अलग-अलग स्थानों से लेना पड़ता है। इससे किसानों का पूरा दिन खाद लेने में ही निकल जाता है।

ई-टोकन व्यवस्था पर भी किसानों की नाराजगी

किसान नेताओं का कहना है कि आंदोलन के दौरान उनकी प्रमुख मांग ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने की थी। सरकार ने सुविधा के लिए हाइब्रिड मॉडल लागू किया, जिसमें ई-टोकन और पीओएस दोनों माध्यमों से खाद वितरण किया जा रहा है। हालांकि किसानों का आरोप है कि ई-टोकन प्रणाली में रकबे के अनुपात में खाद का आवंटन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि जितनी जमीन है, उसके हिसाब से खाद उपलब्ध कराया जाए और पीओएस व्यवस्था को भी सरल बनाया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में गरजे जीतू पटवारी, बोले- कृषि मंत्री की विधानसभा में ही ब्लैक हो रहा है खाद, ढाई साल बाद बदलाव तय

इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, आय से 108% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार

मुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

मार्कफेड ने बताया पर्याप्त है खाद का स्टॉक

जिला प्रबंधक मार्कफेड अनिल जैन ने बताया कि जिले में फिलहाल 30,595 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। डीएपी की दो रैक प्रस्तावित हैं, जिनमें से 2,800 मीट्रिक टन डीएपी का डिस्पैच जारी है। इसके अलावा 5,000 मीट्रिक टन एमपीके खाद भी उपलब्ध है। उनके अनुसार जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरैना में गरजे जीतू पटवारी, बोले- कृषि मंत्री की विधानसभा में ही ब्लैक हो रहा है खाद, ढाई साल बाद बदलाव तय

स्टॉक पर्याप्त, लेकिन व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

एक ओर प्रशासन खाद का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें और जटिल प्रक्रिया किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। किसानों का कहना है कि यदि वितरण व्यवस्था को सरल नहीं बनाया गया तो खाद उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता रहेगा।

Narmadapuram fertilizer distribution hybrid model farmers problem

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 11:24 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.