-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Morena »
- Jitu Patwari Morena Fertilizer Black Marketing Bjp Government Attack
मुरैना में गरजे जीतू पटवारी, बोले- कृषि मंत्री की विधानसभा में ही ब्लैक हो रहा है खाद, ढाई साल बाद बदलाव तय
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Morena Congress News : मुरैना में जीतू पटवारी ने खाद की कालाबाजारी, किसानों की समस्याओं और भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री की विधानसभा में ही ब्लैक में खाद बिक रही है।

मुरैना में जीतू पटवारी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Jitu Patwari Morena Visit: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुरैना दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने किसानों को खाद नहीं मिलने और कालाबाजारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना की विधानसभा में ही खाद की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम भरे होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल रही, जबकि ब्लैक में खुलेआम बिक्री की जा रही है। पटवारी ने दावा किया कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो प्रदेश में ढाई साल बाद सत्ता परिवर्तन तय है।
दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए दतिया जाते समय मुरैना पहुंचे जीतू पटवारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर के नैनागढ़ स्थित निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक की दिवंगत भाभी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में संगठन, किसानों की समस्याओं और प्रदेश सरकार के कामकाज पर अपनी बात रखी।
संगठन को नए सिरे से मजबूत किया जाएगा
प्रदेश कांग्रेस की सभी विभागों, प्रकोष्ठों और इकाइयों को भंग किए जाने के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि यह संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को नए सिरे से मजबूत और सक्रिय बनाया जा रहा है ताकि कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी और बेहतर अवसर मिल सकें।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्ट पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा, आय से 108% अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
मुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
ग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
दतिया की जीत को बताया बदलाव का संकेत
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने कहा कि यह मध्यप्रदेश की राजनीति में बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि मां पीतांबरा का आशीर्वाद और जनता का विश्वास कांग्रेस को मिला है, जिसके लिए पार्टी कृतज्ञ है। कांग्रेस का उद्देश्य प्रदेश में जनता की सरकार बनाना है और उसी दिशा में संगठन लगातार काम कर रहा है।
खाद संकट और कालाबाजारी पर सरकार को घेरा
खाद संकट के मुद्दे पर जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले किसानों से मूंग खरीदी, खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने का वादा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात नहीं बदले। उन्होंने आरोप लगाया कि सुमावली क्षेत्र में कई स्थानों पर किसानों को ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है। किसानों के साथ प्रशासनिक सख्ती हो रही है, जबकि गोदामों में पर्याप्त खाद उपलब्ध है। उन्होंने सरकार से किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
ये भी पढ़ें : ग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
‘जनता भाजपा को भी करेगी भंग’
भाजपा की दतिया जिला इकाई भंग किए जाने के सवाल पर जीतू पटवारी ने कहा कि जिस तरह संगठनात्मक बदलाव कांग्रेस में हो रहा है, उसी तरह जनता आने वाले समय में पूरे प्रदेश से भाजपा को भी “भंग” कर देगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाती और किसानों, युवाओं तथा महिलाओं की समस्याओं का समाधान नहीं करती तो प्रदेश में बदलाव तय है।
Jitu patwari morena fertilizer black marketing bjp government attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में गरजे जीतू पटवारी, बोले- कृषि मंत्री की विधानसभा में ही ब्लैक हो रहा है खाद, ढाई साल बाद बदलाव तय
Aug 06, 2026 | 10:39 AMमहाराष्ट्र में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश, 66 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण जारी
Aug 06, 2026 | 10:36 AMजोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट
Aug 06, 2026 | 10:24 AMShare Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
Aug 06, 2026 | 10:18 AMगूंगी गुड़िया बयान पर NCP का जोरदार हल्लाबोल; हर्षवर्धन सपकाल और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Aug 06, 2026 | 10:16 AMMoong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
Aug 06, 2026 | 10:11 AMछत्रपति संभाजीनगर में मनपा हुआ सख्त; नोटिस के बाद भी नहीं हटे 41 जर्जर भवन तो किया ध्वस्त
Aug 06, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














