MP में मानसून से पहले आफत की बारिश, नर्मदापुरम के कोटला खेड़ी में किसान परेशान; खेतों में कीचड़
Narmadapuram Weather: मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से तबाही का मंजर देखने को मिला, नर्मदापुरम के सिवनीमालवा में कटी रखी मूंग की फसल भीगी, खेतों में फंसे हार्वेस्टर।
- Written By: सजल रघुवंशी
नर्मदापुरम में बारिश के परेशान किसान (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Pre Monsoon Rain Crop Damage: मध्य प्रदेश में मानसून से पहले ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। भोपाल, इंदौर, गुना समेत कई जगहों पर बारिश और तेज आंधी चली। बता दें कि, इस बदलते मौसम से किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। दरअसल, नर्मदापुरम जिले की सिमीमालवा तहसील के ग्राम कोटला खेड़ी में देर शाम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
करीब आधे घंटे से अधिक समय तक हुई तेज बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के कारण खेतों में काटकर रखी मूंग की फसल भीग गई, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने और बाजार में कम दाम मिलने की आशंका जताई जा रही है।
अचानक मौसम बदलने से फसल को नुकसान का खतरा
नर्मदापुरम जिले के किसान पवन जाट ने बताया कि मूंग की फसल काटकर सुखाने के लिए खेतों में रखी गई थी लेकिन अचानक मौसम बदलने से तेज हवा और बारिश ने पूरी फसल को भिगो दिया। बताया कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मूंग की खेती की गई है और बारिश से कटी हुई फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
जीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति का बंटवारा फिर अटका; रिकॉर्ड न मिलने से अदालत में सुनवाई टली
सागर में गलत ऑपरेशन से पैर में फैला संक्रमण, पीड़ित ने उठाई जांच की मांग; BMC पर इलाज में लापरवाही का आरोप
खेतों में कीचड़ की समस्या
बारिश के कारण खेतों में कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे फसल कटाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर मूंग की कटाई कर रहे हार्वेस्टर कीचड़ में फंस गए हैं, जिसके चलते किसानों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ क्षेत्रों में गिरे ओले
ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे, जिससे खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। एक ओर जहां इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। किसान अब मौसम साफ होने और फसल को जल्द सुरक्षित करने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: जबलपुर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हए पटवारी को रंगे हाथों दबोचा, इन धाराओं के तहत केस दर्ज; जानें पूरा मामला
बता दें कि आज राजधानी भोपाल में भी पूरे दिन बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना रहा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सीहोर में दोपहर बाद तेज बारिश का दौर चला।
