Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर में गलत ऑपरेशन से पैर में फैला संक्रमण, पीड़ित ने उठाई जांच की मांग; BMC पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Patient Allegations On BMC Hospital: सागर बीएमसी पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप, पीड़ित का दावा- बिना जरूरत पैर का ऑपरेशन कर डाली रॉड, संक्रमण फैलने पर सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 20, 2026 | 10:10 PM

सागर में गलत ऑपरेशन की वजह से पैर में फैला संक्रमण (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Medical Negligence Allegations On BMC Hospital:  सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पर एक बार फिर इलाज में कथित लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने गलत उपचार करते हुए उसके पैर का अनावश्यक ऑपरेशन किया, जिससे संक्रमण फैल गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर दोषी चिकित्सकों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, यादव कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय मुकेश रजक मार्च महीने में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मुकेश का आरोप है कि दुर्घटना में उन्हें सामान्य चोटें आई थीं, लेकिन डॉक्टरों ने बिना पर्याप्त आवश्यकता बताए उनके पैर में रॉड डालने का ऑपरेशन कर दिया।

ऑपरेशन के दौरान नहीं दिया गया एनेस्थीसिया- पीड़ित का दावा

पीड़ित का यह भी दावा है कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें एनेस्थीसिया नहीं दिया गया, जिसके कारण उन्हें असहनीय दर्द झेलना पड़ा। उनका आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि यदि स्थिति बिगड़ी तो पैर भी काटना पड़ सकता है। इस बात से घबराकर उन्होंने बीएमसी से छुट्टी ले ली और आगे का इलाज दूसरे अस्पताल में कराने का फैसला किया।

सम्बंधित ख़बरें

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

इंदौर में मेडिकल कॉलेज छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच मारपीट और अपहरण की कोशिश, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर

जीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला

भोपाल में इलाज के बाद धीरे-धीरे आ रहा स्थिति में सुधार

मुकेश रजक के अनुसार, बाद में वह राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उनके पैर में संक्रमण फैल चुका है और पहले किया गया ऑपरेशन सही तरीके से नहीं हुआ था। वर्तमान में भोपाल में उपचार के बाद उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बालाघाट: डबलमनी कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, हरिद्वार में छिपा था 500 करोड़ से भी अधिक की ठगी का आरोपी

पीड़ित ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराते हुए बीएमसी के संबंधित डॉक्टरों की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज प्रबंधन या संबंधित चिकित्सकों का पक्ष सामने नहीं आया है। अब सभी की निगाहें स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की जांच पर टिकी हैं कि आरोपों की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।

Sagar bmc medical negligence wrong surgery leg infection investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 10:09 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.