Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति का बंटवारा फिर अटका; रिकॉर्ड न मिलने से अदालत में सुनवाई टली

Scindia Family Case: ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की अरबों की संपत्ति के बंटवारे पर कूट सुनवाई 27 जुलाई तक टली, 'कब्जा ही मालिकाना हक' के फॉर्मूले पर ज्योतिरादित्य और बुआओं में बनी सहमति।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 20, 2026 | 10:39 PM

सिंधिया रॉयल फैमिली प्रॉपर्टी विवाद (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Scindia Royal Family Property Dispute: देश के चर्चित राजघरानों में शामिल ग्वालियर के सिंधिया राजवंश की अरबों-खरबों रुपये की शाही संपत्तियों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में सोमवार को भी अंतिम फैसला नहीं हो सका। न्यायालय में प्रस्तावित महा-समझौते पर सुनवाई एक बार फिर टल गई।

जानकारी के अनुसार, हाई कोर्ट से बुआओं के दावे से जुड़ा आवश्यक रिकॉर्ड समय पर जिला न्यायालय नहीं पहुंच सका, जिसके कारण अदालत ने सुनवाई को 27 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया। इससे पहले भी 8 जुलाई को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई टालनी पड़ी थी। अब सभी पक्षों की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां समझौते पर अंतिम मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और बुआओं के बीच बनी सहमति

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से जिला न्यायालय में समझौता आवेदन पेश किया गया है। प्रस्तावित समझौते के अनुसार, सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआएं—राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ऊषा राजे राणा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के बीच शाही विरासत के बंटवारे पर सिद्धांततः सहमति बन चुकी है। समझौते में यह भी तय किया जाना है कि परिवार के किस सदस्य के पास कौन-कौन सी संपत्तियां रहेंगी। यदि अदालत इस समझौते को मंजूरी देती है तो वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंत हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

इंदौर में मेडिकल कॉलेज छात्रों और ग्रामीण युवकों के बीच मारपीट और अपहरण की कोशिश, दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

MP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर

जीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला

‘कब्जा ही मालिकाना हक’ के आधार पर होगा संपत्ति का बंटवारा

सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित समझौते का सबसे अहम आधार यह है कि जिस पक्ष के कब्जे में वर्तमान में जो संपत्ति है, उसी को उसका अंतिम मालिक माना जाएगा। इसी आधार पर ग्वालियर का ऐतिहासिक जयविलास पैलेस और शिवपुरी की कई संपत्तियां ज्योतिरादित्य सिंधिया के हिस्से में आने की संभावना है। वहीं, पूर्व के रिकॉर्ड या ट्रस्ट के नाम दर्ज संपत्तियों को भी वर्तमान कब्जे के आधार पर कोर्ट से डिक्री कराकर वैध स्वामित्व दिया जाएगा।

सिंधिया राजपरिवार की अधिकांश संपत्तियां संस्थाओं के अधीन

सिंधिया राजपरिवार की अधिकांश संपत्तियां वर्षों से सर जयाजीराव ट्रस्ट और कृष्ण माधव ट्रस्ट जैसी संस्थाओं के अधीन हैं, जबकि दिल्ली स्थित सिंधिया पॉटरीज की जमीन पर बनी आलीशान कोठियों में वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और ऊषा राजे निवास करती हैं। इसके अलावा सिंधिया इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड का संचालन वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास है।

यह भी पढ़ें: सागर में गलत ऑपरेशन से पैर में फैला संक्रमण, पीड़ित ने उठाई जांच की मांग; BMC पर इलाज में लापरवाही का आरोप

एक दर्जन से अधिक मुकदमों का होगा पटाक्षेप

ग्वालियर जिला न्यायालय में दाखिल दावों के अनुसार यह समझौता ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे सिंधिया, यशोधरा राजे सिंधिया, ऊषा राजे राणा, कनिका देवी, प्रतिमा देवी और चित्रांगदा राजे सहित परिवार के प्रमुख सदस्यों के बीच होना है। जानकारी के मुताबिक, बुआओं की ओर से अगले सप्ताह अदालत में औपचारिक आवेदन भी प्रस्तुत किया जा सकता है, जिसके बाद समझौते पर अंतिम न्यायिक मुहर लगने का रास्ता साफ होगा।

Scindia royal family property dispute hearing postponed gwalior court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 10:39 PM

Topics:  

  • Gwalior News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.