Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चलती ट्रेन में चढ़ने से पहले यह VIDEO जरूर देखें, इटारसी जंक्शन पर बड़ा हादसा; महिला के दोनों पैर कटे

Itarsi Junction Viral Video: इटारसी जंक्शन पर चलती इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ते समय जबलपुर की महिला बच्चे सहित ट्रैक पर गिर गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 02, 2026 | 04:49 PM

इटारसी स्टेशन पर हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Itarsi Junction Rail Accident: इटारसी रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-4 से इंटरसिटी एक्सप्रेस रवाना हो रही थी, तभी 25 वर्षीय महिला अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बच्चे सहित ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच ट्रैक पर गिर गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

जबलपुर के बिलपुरा मड़ाई की रहने वाली अंजलि कश्यप अपने बेटे के साथ ट्रेन से यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के रवाना होने के दौरान उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन अचानक उनका पैर फिसल गया।

चलती ट्रेन में चढ़ने की वजह से बिगड़ा संतुलन

बता दें कि अंजलि कश्यप का पैर फिसलते ही जैसे ही संतुलन बिगड़ा वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं और ट्रैक पर गिर पड़ीं। हादसे में उनका एक पैर जांघ के पास से कट गया, जबकि दूसरे पैर का पंजा भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर कट गया। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना में लड़की देखने आए युवक की कार को रास्ते में रोक नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला; चेन-अंगूठी लूटकर फरार

MP News: 5200 पेसा मोबिलाइजरों की सेवा समाप्ति पर बवाल; हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

MP Bus Service: सार्वजनिक परिवहन की बदलेगी सूरत, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा इंदौर संभाग से प्रारंभ होगी

MP में जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू; केन-बेतवा और चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं से राज्य को मिलेगा बड़ा लाभ

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी रेलवे जंक्शन से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है.. जहां चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया और देखते ही देखते वो ट्रेन की चपेट में आ गई..#Madhyapradesh #narmadapuram #accident #train pic.twitter.com/TOYlzoXuMQ — News Art (न्यूज़ आर्ट) (@tyagivinit7) June 1, 2026

बच्चे को पीठ पर आई चोट

हादसे के दौरान महिला का बेटा भी उसके साथ ट्रैक पर गिर गया था। गनीमत रही कि बच्चे की जान बच गई और उसे केवल पीठ पर मामूली चोटें आईं। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे स्टाफ ने सफाई कर्मचारियों की मदद से घायल महिला को ट्रैक से बाहर निकाला। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया गया और उसे बच्चे सहित तत्काल निजी ऑटो से शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: मुरैना में लड़की देखने आए युवक की कार को रास्ते में रोक नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला; चेन-अंगूठी लूटकर फरार

चलती ट्रेन में चढ़ना हो सकता है जानलेवा

यह हादसा यात्रियों के लिए एक गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आया है। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी सी असावधानी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है और इससे जान-माल का गंभीर नुकसान हो सकता है। यात्रियों को हमेशा ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही सुरक्षित तरीके से चढ़ने या उतरने की सलाह दी गई है।

Itarsi junction rail accident woman legs cut video viral on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 04:49 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.