Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी

Nana Patwari Drugs Case : इंदौर ड्रग्स केस में क्राइम ब्रांच की एंट्री हो गई है। जांच में गुजरात कनेक्शन सामने आने के बाद संदिग्धों से पूछताछ जारी है। नाना पटवारी से दोबारा पूछताछ की तैयारी है।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 12, 2026 | 12:19 PM

ड्रग्स केस में महिला से पूछताछ (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore High Profile Drugs Case: इंदौर के चर्चित ड्रग्स मामले में अब क्राइम ब्रांच की एंट्री हो गई है। मादक पदार्थ तस्करी के इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच के दौरान ड्रग्स नेटवर्क के तार गुजरात से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले में पूछताछ का दौर लगातार जारी है और जांच एजेंसियां अब इस पूरे सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज तलाशने में जुटी हैं। इस कड़ी में एक महिला से भी पूछताछ की गई है।

जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 10.1 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपी इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और रॉनी भाई से पूछताछ के दौरान कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी (जीतू पटवारी के भाई) का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने नाना पटवारी को हिरासत में लेकर आरोपियों के आमने-सामने बैठाकर कई घंटों तक पूछताछ की थी।

क्राइम ब्रांच कर रही नेटवर्क की जांच

पूछताछ के बाद पुलिस ने प्राथमिक बयान दर्ज किए और जांच में सहयोग की शर्त पर नाना पटवारी को फिलहाल घर जाने की अनुमति दे दी थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है और अब क्राइम ब्रांच भी पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

सागर में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

दतिया उपचुनाव: विवेक तन्खा का हमला, बोले- BJP में विद्रोह की स्थिति, कांग्रेस का रास्ता खुद करेगी आसान

दतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी

दतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक

गुजरात से जुड़े नेटवर्क के तार

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में ड्रग्स की सप्लाई और फंडिंग से जुड़े कुछ इनपुट गुजरात से सामने आए हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने इंदौर और गुजरात के कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया है, जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस ड्रग्स नेटवर्क के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं और इसकी सप्लाई चेन किस तरह काम कर रही थी।

महिला से भी हुई पूछताछ

जांच एजेंसियां नाना पटवारी से दोबारा पूछताछ की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही उनके संपर्क में रही एक महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस दोनों के बयानों का मिलान कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। हालांकि, संबंधित महिला ने बातचीत में नाना पटवारी को निर्दोष बताया है।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी

सभी पहलुओं की जांच जारी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इंदौर में सक्रिय मादक पदार्थ नेटवर्क को खत्म करने के लिए हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

Indore high profile drugs case gujarat connection crime branch investigation nana patwari

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 12:19 PM

Topics:  

  • Drugs Mafia
  • Indore News
  • Jitu Patwari
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.