Madhya Pradesh Top 10 News: डबरा में भैंस के आगे बीन से विरोध, महाकाल में हंगामा; पढ़ें टॉप न्यूज

MP Top 10 News 26 August: डबरा में भैंस के आगे बीन से प्रदर्शन, श्योपुर में शिक्षक सस्पेंड, महाकाल मंदिर में हंगामा और जनसुनवाई के दौरान युवक ने खाया जहर। विस्तार से पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में बुधवार को राजनीति, प्रशासन, अपराध और सामाजिक सरोकार से जुड़ी कई खबरें सुर्खियों में रहीं। डबरा में पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन चर्चा में रहा, जबकि श्योपुर में शिक्षक पर कार्रवाई और उज्जैन में महाकाल मंदिर की घटना ने भी ध्यान खींचा। यहां पर प्रदेश की 10 बड़ी और दमदार खबर।

1. डबरा में भैंस के आगे बीन बजाकर पार्षदों का प्रदर्शन, फाइलों पर भी कराया प्रतीकात्मक साइन

Dabra councillors play flute before buffalo in unique protest
डबरा में अनोखा प्रदर्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)

ग्वालियर जिले की डबरा नगर पालिका में अध्यक्ष और सीएमओ के खिलाफ विरोधी गुट के पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों से मुलाकात नहीं होने पर पार्षदों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने भैंस के आगे बीन बजाकर नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी और सीएमओ साक्षी वाजपेई को जगाने का प्रयास किया। पार्षद विकास कार्यों की अटकी फाइलें भी धरना स्थल पर लाए और भैंस के सामने रखकर प्रतीकात्मक साइन कराया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. रक्षाबंधन पर इंदौर में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी, 8 शक्ति मोबाइल वाहन करेंगी पेट्रोलिंग

Raksha Bandhan security arrangements in Indore
इंदौर की सड़कों पर उतरीं 8 शक्ति मोबाइल टीम(सोर्स- सोशल मीडिया)

इंदौर पुलिस ने रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में 8 शक्ति मोबाइल वाहन तैनात किए गए हैं। चारों जोन में दो-दो वाहन लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। इन टीमों की प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रहेगी। पुलिस का फोकस महिलाओं की सुरक्षा के साथ मनचलों और असामाजिक तत्वों पर भी रहेगा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. ग्वालियर में खाद्य विभाग का एक्शन, बिना मैन्युफैक्चरिंग-एक्सपायरी डेट वाली मिठाई जब्त

Gwalior Food Department seizes 4.5 tonnes of mixed cake halwa and barfi
ग्वालियर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई(सोर्स- सोशल मीडिया)

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में खाद्य विभाग की टीम ने एक लोडिंग वाहन की जांच के दौरान मिक्स केक हलवा और डिलिशियस बर्फी की बड़ी खेप जब्त की। जांच में खाद्य सामग्री की पैकिंग पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जैसी जरूरी जानकारियां अंकित नहीं मिलीं। विभाग ने जब्त सामग्री के नमूने लिए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. ₹600 करोड़ की कथित वित्तीय गड़बड़ी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, देवड़ा के घर के बाहर उड़ाए नकली नोट

Congress workers protest over alleged ₹600 crore treasury scam in Bhopal
भोपाल में ट्रेजरी घोटाले पर बवाल (सोर्स- नवभारत लाइव)

मध्य प्रदेश के सरकारी खजाने में करीब 600 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के भोपाल स्थित आवास के बाहर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से नकली नोट उड़ाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी भुगतान व्यवस्था में इतनी बड़ी कथित गड़बड़ी गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक लापरवाही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. इंदौर में बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों के साथ कैलाश विजयवर्गीय ने मनाया रक्षाबंधन

Kailash Vijayvargiya celebrates Raksha Bandhan at Astha Vriddh Seva Ashram
कैलाश विजयवर्गीय ने वृद्ध आश्रम में मनाया रक्षाबंधन(सोर्स- सोशल मीडिया)

इंदौर के परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्ध सेवा आश्रम में ‘आओ बनाएं रक्षाबंधन अपनों के संग’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम हुआ। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुजुर्गों, दिव्यांग बच्चों और आश्रम की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। कार्यक्रम में अपनत्व और सामाजिक सरोकार का माहौल देखने को मिला। इसके बाद मंत्री ने चीनी की बढ़ती कीमतों, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस के सड़क प्रदर्शन सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. श्योपुर में छात्रों के बीच बीड़ी पीता दिखा शिक्षक, कमर से शराब की बोतल निकली; सस्पेंड

Sheopur teacher caught smoking bidi inside classroom
श्योपुर में बच्चों के सामने शिक्षक ने सुलगाई बीड़ी(सोर्स- सोशल मीडिया)

श्योपुर जिले के सरकारी स्कूल से शिक्षक श्रीपाल जाटव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में शिक्षक छात्रों के बीच बैठकर बीड़ी पीते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान छात्रों ने उनकी कमर में लगी शराब की बोतल निकाल ली। वीडियो सामने आने के बाद मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचा। विभाग ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। घटना के बाद स्कूल के अनुशासन और विद्यार्थियों के सामने शिक्षक के आचरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. दतिया में धर्म और ब्याज का लालच देकर ₹1 करोड़ से ज्यादा ठगी का आरोप, SP से शिकायत

fake baba allegedly dupes people of more than ₹1 crore in Datia
दतिया में ढोंगी बाबा की बड़ी ठगी(सोर्स- सोशल मीडिया)

दतिया जिले में धर्म-कर्म, पुण्य और अधिक ब्याज का लालच देकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप गुरैया के पहाड़ स्थित सिद्ध बाबा स्थान पर रहने वाले राधेश्याम बाबा पर लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे रकम लेने के बाद वापस मांगने पर टालमटोल की गई। निरावल, बिड़निया और खैरी समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण दतिया एसपी कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर जांच व कार्रवाई की मांग की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. उज्जैन में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 7 चोरी की बाइक बरामद

Mahakal police arrest two accused in vehicle theft case
उज्जैन पुलिस ने वाहन चोरी का किया पर्दाफाश(सोर्स- सोशल मीडिया)

महाकाल थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें दो बाइक महाकाल थाना क्षेत्र और पांच अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी हुई थीं। पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त को इंदौर के क्षिप्रा निवासी मनोहर परमार की एचएफ डीलक्स बाइक कार्तिक मेला ग्राउंड से चोरी हुई थी। शिकायत के बाद जांच में आरोपियों का पता लगाया गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा, नंदी हॉल की बैरिकेडिंग टूटने का दावा

devotees attempt to enter Mahakal temple sanctum after breaking barricades
महाकाल मंदिर वायरल वीडियो(सोर्स- सोशल मीडिया)

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार दोपहर श्रद्धालुओं और कावड़ियों की भीड़ के बीच धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार कुछ लोगों ने नंदी हॉल की बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थात्मक अवरोधों को क्षतिग्रस्त किया और गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश का प्रयास किया। इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और कर्मचारियों को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. सागर कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

youth consumes poisonous substance at Sagar collector office
सागर कलेक्टर कार्यालय में युवक ने खाया(सोर्स- सोशल मीडिया)

सागर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे संभाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को जिला अस्पताल भेजा। युवक की पहचान गढ़ाकोटा निवासी विजय कुमार के रूप में बताई जा रही है। वह अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com