दतिया में ढोंगी बाबा की बड़ी ठगी; धर्म और अधिक ब्याज का लालच देकर ऐंठ लिए 1 करोड़ से ज्यादा रुपए

Baba Cheats People Of Over 1 Crore: दतिया में आस्था के नाम पर 1 करोड़ ठगी, गुरैया पहाड़ स्थित सिद्ध बाबा स्थान के राधेश्याम बाबा पर धर्म, पुण्य और अधिक ब्याज का लालच देकर ग्रामीणों से ठगी का आरोप।
fake baba allegedly dupes people of more than ₹1 crore in Datia
दतिया में ढोंगी बाबा की बड़ी ठगी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Datia Fake Baba Fraud Case: दतिया जिले में आस्था और विश्वास के नाम पर एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप गुरैया के पहाड़ पर स्थित सिद्ध बाबा स्थान पर लंबे समय से रह रहे राधेश्याम बाबा पर लगाया गया है। आरोप है कि बाबा ने धर्म-कर्म, पुण्य और अधिक ब्याज का लालच देकर आसपास के कई गांवों के युवाओं और ग्रामीणों से बड़ी रकम ले ली। जब ग्रामीणों ने अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें कथित तौर पर टालमटोल कर दिया गया।

मामले में ठगी के शिकार हुए निरावल, बिड़निया, खैरी समेत आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीण मगलवार को दतिया एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

धार्मिक आस्था के चलते बाबा के समर्क में आए ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि राधेश्याम बाबा लंबे समय से गुरैया के पहाड़ पर सिद्ध बाबा स्थान पर रह रहे हैं। आसपास के लोग धार्मिक आस्था के चलते उनके संपर्क में आते थे। इसी दौरान बाबा द्वारा धर्म-कर्म और आर्थिक लाभ से जुड़ी बातें बताकर लोगों को अपने विश्वास में लिया गया। आरोप है कि लोगों को रकम जमा करने पर अधिक ब्याज मिलने का भरोसा भी दिलाया गया।

लोगों को ऐसे हुआ ठगी का एहसास

ग्रामीणों के मुताबिक, दतिया जिले बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा के भरोसे पर अपनी मेहनत की कमाई उन्हें दे दी। धीरे-धीरे रकम वापस मांगने पर कथित तौर पर अलग-अलग बहाने बनाए जाने लगे। इसके बाद लोगों को ठगी का एहसास हुआ। ग्रामीणों का दावा है कि इस पूरे मामले में एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम का लेनदेन हुआ है।

fake baba allegedly dupes people of more than ₹1 crore in Datia
आस्था वृद्ध सेवा आश्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मनाया रक्षाबंधन, चीनी के बढ़ते दाम पर भी दिया बड़ा बयान

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर रकम के लेनदेन का रिकॉर्ड जुटाया जाए और जिन लोगों से पैसा लिया गया है, उनकी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच का भरोसा दिलाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com