Madhya Pradesh Top 10 News: बस सेवा की वापसी से रीवा में युवक के अनोखे प्रदर्शन तक; पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें

MP Top 10 News 25 September: एमपी में सरकारी बस सेवा की वापसी, 9 सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं जाएंगे निजी हाथों में और भाजपा संगठन ने महामंत्री पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी, पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, परिवहन, मौसम और धार्मिक आयोजनों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी, नवभारत लाइव की खबर का बड़ा असर 9 मेडिकल कॉलेज नहीं जाएंगे प्राइवेट हाथों में और चंद्रशेखर को भाजपा संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी, यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, संक्षेप में।

1. MP में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की शानदार वापसी; सीएम मोहन और नितिन गडकरी ने दिखाई 351 बसों को हरी झंडी

Madhya Pradesh government revives state-run bus service after a gap of 21 years
सीएम मोहन यादव और नितिन गडकरी (सोर्स- सोशल मीडिया)

मध्य प्रदेश की जनता के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए राज्य सरकार ने 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सार्वजनिक परिवहन बस सेवा को पुनः प्रारंभ कर दिया है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' और 'पीएम ई-बस सेवा' का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर 351 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. नवभारत की खबर का बड़ा असर: 9 सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं जाएंगे निजी हाथों में, PPP मॉडल का प्रस्ताव वापस

MP government medical colleges PPP proposal withdrawn
सरकार ने वापास लिया मेडिकल कॉलेज को प्राइवेट हाथों में देने का फैसलाकॉन्सेप्ट इमेज, सोर्स- सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में करीब 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए नौ सरकारी मेडिकल कॉलेजों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी पर राज्य सरकार ने कदम पीछे खींच लिया है। नवभारत लाइव में खबर को प्रमुखता से सामने लाए जाने और प्रस्ताव को लेकर विपक्ष व डॉक्टरों के विरोध के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 24 सितंबर को स्थिति स्पष्ट कर दी। विभाग ने कहा है कि इन मेडिकल कॉलेजों का संचालन और संधारण पूरी तरह सरकार के पास ही रहेगा।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. चंद्रशेखर को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी, राजस्थान-तेलंगाना के बाद अब नई पारी, जानें क्यों अहम है नियुक्ति?

Chandrashekhar appointed as new Madhya Pradesh BJP organization general secretary
मध्य प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री बने चंद्रशेखरफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश भाजपा को करीब आठ महीने यानी 236 दिन बाद पूर्णकालिक प्रदेश महामंत्री (संगठन) मिल गया है। केंद्रीय भाजपा संगठन ने वरिष्ठ आरएसएस प्रचारक चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनका संगठनात्मक केंद्र भोपाल रहेगा। अब वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मिलकर संगठन से जुड़े कामकाज को आगे बढ़ाएंगे। यह पद 31 जनवरी 2026 को हितानंद शर्मा की संघ में वापसी के बाद खाली हुआ था। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का संगठनात्मक काम देख रहे थे।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. डिंडौरी : 40 लाख रुपए में खरीदे गए कीड़ों को जलाया, कीटों ने 1.47 लाख पेड़ों को पहुंचाया नुकसान

Dindori Forest Department destroys 19.47 lakh sal borer insects
नष्ट किए गए 19.47 लाख कीटफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

डिंडौरी के वन क्षेत्रों में साल के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले साल बोरर कीटों के विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई है। खास बात यह है कि जिन करीब 19 लाख 47 हजार साल बोरर कीटों को नष्ट किया गया, उन्हें करीब 40 लाख रुपए में खरीदा गया था। 24 सितंबर को जिले में अलग-अलग आठ संग्रहण केंद्रों पर वन विभाग की मौजूदगी में इन कीटों को नियमानुसार नष्ट किया गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. मध्य प्रदेश सरकार का हवाई बेड़ा होगा हाईटेक, 575 करोड़ में खरीदे नए जेट और हेलीकॉप्टर, बनेंगे 63 नए हेलीपैड

MP Government Helicopter
एमपी सरकार का नया हेलिकॉप्टरफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश सरकार अपने हवाई बेड़े को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने करीब 225 करोड़ रुपए में फ्रांस की कंपनी से एयरबस ACH160 हेलीकॉप्टर और करीब 350 करोड़ रुपए में बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 जेट खरीदा है। नए बॉम्बार्डियर जेट की डिलीवरी सितंबर के अंत तक होने की संभावना है, जबकि ACH160 हेलीकॉप्टर नवंबर में प्रदेश को मिल सकता है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. धार में जहरीली शराब से युवक की संदिग्ध मौत! मामा के गांव से लौटते समय पी थी शराब; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Suspicious death of youth in Dhar after allegedly consuming liquor triggers investigation
धार में जहरीली शराब से युवक की संदिग्ध मौत!(सोर्स- सोशल मीडिया)

धार जिले के दिगठान चौकी क्षेत्र के ग्राम रतवा में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जहरीली शराब को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शराब सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी थी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. MP के 70 हजार शिक्षकों को सेवा लाभ की उम्मीद, हाईकोर्ट ने सरकार को 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश

Jabalpur High Court order on Teachers
मध्य प्रदेश हाई कोर्टफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों के लिए सेवा लाभ से जुड़े मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पूर्व आदेश के पालन के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। मामला संविलियन से पहले की सेवा को पहली नियुक्ति की तारीख से जोड़कर सेवा लाभों की गणना किए जाने से संबंधित है। मामले की शुरुआत 497 शिक्षकों की याचिका से हुई थी। शिक्षकों ने मांग की थी कि संविलियन से पहले की उनकी सेवा को पहली नियुक्ति की तारीख से माना जाए। उनका तर्क था कि पहली नियुक्ति से चली आ रही सेवा अवधि को वरिष्ठता और अन्य सेवा लाभों की गणना में शामिल किया जाना चाहिए।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. शिवपुरी: 8 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, बैग में छिपाकर ले जा रहा था हथियारों की खेप

arms smuggler arrested with 8 pistols in Shivpuri
शिवपुरी में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद(सोर्स- सोशल मीडिया)

शिवपुरी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसौद थाना एवं हिम्मतपुर चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8 देशी पिस्टल 32 बोर और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब्त हथियारों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई है। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिरसौद धर्मेंद्र सिंह गुर्जर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर शिवपुरी की ओर जाने वाला है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए सिरसौद और हिम्मतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवपुरी-श्योपुर रोड पर खोरघार की पुलिया के पास चेकिंग शुरू की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. रीवा में बारिश के बीच सड़क पर बैठ किताब पढ़ने लगा युवक; बोला- विकास के दावों के बीच सड़कों की यह हालत क्यों?

Rewa youth sits on road reading book during rain
रीवा में युवक का अनोखा प्रदर्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)

रीवा के कॉलेज चौराहे पर खराब सड़क और जलभराव के विरोध में एक युवक का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। हाथ में किताब और सामने बदहाल सड़क, बारिश के बीच युवक सड़क पर ही धरने पर बैठ गया और किताब पढ़ते हुए अपना विरोध जताया। युवक का कहना है कि शहर की खराब सड़कों और बदहाल व्यवस्थाओं को देखकर उसे बेहद पीड़ा हुई, इसलिए उसने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया। खास बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान इसी सड़क की खराब हालत के चलते एक ऑटो भी पलट गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Madhya Pradesh Rain News
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्टफोटो सोर्स- सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का समय नजदीक आते ही एक बार फिर बारिश का दौर तेज हो गया है। बंगाल की खाड़ी से बने सिस्टम के असर से शुक्रवार को प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जबलपुर संभाग समेत 13 जिलों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com