रीवा में बारिश के बीच सड़क पर बैठ किताब पढ़ने लगा युवक; बोला- विकास के दावों के बीच सड़कों की यह हालत क्यों?

Rewa Youth Reads Book On Road: रीवा में जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा सत्याग्रह। कॉलेज चौराहे पर कीचड़ और बारिश के बीच सड़क पर बैठ हाथ में 'नेशनलिज्म' किताब पढ़कर युवक अंकित ने जताया विरोध।
Rewa youth sits on road reading book during rain
रीवा में युवक का अनोखा प्रदर्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rewa Youth Reading Book Protest: रीवा के कॉलेज चौराहे पर खराब सड़क और जलभराव के विरोध में एक युवक का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। हाथ में किताब और सामने बदहाल सड़क, बारिश के बीच युवक सड़क पर ही धरने पर बैठ गया और किताब पढ़ते हुए अपना विरोध जताया।

युवक का कहना है कि शहर की खराब सड़कों और बदहाल व्यवस्थाओं को देखकर उसे बेहद पीड़ा हुई, इसलिए उसने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया। खास बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान इसी सड़क की खराब हालत के चलते एक ऑटो भी पलट गया।

काफी समय से खराब पड़ी है कॉलेज चौराहे के पास की सड़क

दरअसल, रीवा जिले के कॉलेज चौराहे के पास सड़क की हालत पिछले काफी समय से खराब बताई जा रही है। बारिश के बाद सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी बदहाल सड़क के विरोध में युवक अंकित बारिश के बीच सड़क पर धरने पर बैठ गया।

अंकित ने हाथ में नेशनलिज्म नाम की किताब ले रखी थी

अंकित ने हाथ में ‘नेशनलिज्म’ नाम की किताब ले रखी थी और वह शांतिपूर्वक सड़क पर बैठकर पढ़ाई करता नजर आया। उसके इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जुटने लगी। प्रदर्शन के दौरान इसी सड़क की खराब हालत के चलते एक ऑटो भी पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।

Rewa youth sits on road reading book during rain
शिवपुरी: 8 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, बैग में छिपाकर ले जा रहा था हथियारों की खेप

काफी समय तक शहर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था अंकित

धरने पर बैठे अंकित का कहना है कि वह काफी समय तक शहर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा था और उसने मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। लंबे समय बाद शहर लौटने पर सड़कों और व्यवस्थाओं की हालत देखकर उसे निराशा हुई। उसका कहना है कि रीवा जैसे शहर में, जहां से मध्य प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री आते हैं, वहां प्रमुख सड़क की ऐसी स्थिति चिंता का विषय है।

अंकित ने उठाए काफी गंभीर सवाल

अंकित का कहना है कि खराब सड़क की वजह से यदि कोई व्यक्ति गिरकर घायल होता है या गंभीर हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी। इसी सवाल को उठाने के लिए उसने बारिश और कीचड़ के बीच सड़क पर बैठकर विरोध जताने का फैसला किया। युवक का किताब लेकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com