Madhya Pradesh Top 10 News: कैबिनेट के प्रोजेक्ट से वायरल कार तक; पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और दमदार खबरें

MP Top 10 News 25 August: मोहन कैबिनेट के बड़े प्रोजेक्ट, निकाय-पंचायत चुनाव साथ कराने की तैयारी, दतिया में न्यायालय के मालखाने में लूट। विस्तार से पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें।
Madhya Pradesh ki 10 badi khabrein
Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live(इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में मंगलवार का दिन बड़े फैसलों, सियासी हलचल और अनोखी घटनाओं से भरा रहा। कैबिनेट ने ₹10,630 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी, शिक्षक भर्ती आंदोलन गरमाया, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक बॉर्डर भेजे गए, वहीं उज्जैन के महाकाल मंदिर और ग्वालियर की वायरल कार से जुड़े मामले भी सुर्खियों में रहे। यहां पर पढ़िए प्रदेश की हर बड़ी खबर।

1. MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, ₹10,630 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Madhya Pradesh Development Project By Mohan Cabinet
सीएम मोहन यादव(सोर्स- सोशल मीडिया)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में 10,630 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इनमें सिवनी-बालाघाट फोरलेन बायपास समेत कई सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। प्रदेश में 12 सड़कों का निर्माण हाइब्रिड मॉडल पर किया जा रहा है। इसके अलावा नाबार्ड के माध्यम से 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

2. MP में 2027 के निकाय-पंचायत चुनाव साथ कराने पर मंथन, आचार संहिता घटाने की तैयारी

Madhya Pradesh to hold local body and panchayat elections together in 2027
एक साथ निकाय-पंचायत चुनाव कराने की तैयारी(सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)

मध्य प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग दोनों चुनावों को एक ही चुनावी अवधि में कराने के विकल्प पर मंथन कर रहा है। इसका उद्देश्य अलग-अलग चुनावों के चलते लंबे समय तक लागू रहने वाली आदर्श आचार संहिता की अवधि को कम करना है। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। जून 2026 में महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए अधिकारी नियुक्त किया गया था।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

3. ग्वालियर में 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक बॉर्डर रवाना, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

Gwalior Crime Branch sends 13 Bangladeshi nationals for deportation
ग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन(सोर्स- सोशल मीडिया)

ग्वालियर क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत डिपोर्टेशन के लिए बॉर्डर भेज दिया गया है। पुलिस की टीम तीन महिलाओं, तीन बच्चों और सात पुरुषों समेत सभी 13 लोगों को लेकर रवाना हुई। बताया जा रहा है कि इन्हें मालदा के रास्ते बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस जांच में सभी के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

4. सेवढ़ा सिविल कोर्ट के मालखाने में चोरी, ताला तोड़कर घुसे बदमाशों से हड़कंप

unknown thieves break lock of Seondha civil court malkhana
सेवढ़ा सिविल कोर्ट के मालखाने में चोरी(सोर्स- सोशल मीडिया)

दतिया जिले के सेवढ़ा में सिविल न्यायालय परिसर के मालखाने का ताला तोड़कर चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर न्यायालय परिसर में घुसे और मालखाने को निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सेवढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायालय परिसर में चोरी के बाद रात की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

5. भोपाल में शिक्षक भर्ती आंदोलन गरमाया, 5 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी को पुलिस ले गई

Bhopal teacher recruitment candidates protest over recruitment demands
भोपाल में शिक्षक भर्ती आंदोलन गरमाया (सोर्स- सोशल मीडिया)

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में वर्ग-2 और वर्ग-3 के पद बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। मंगलवार को पांच दिनों से निर्जल भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। लगातार अनशन के चलते उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले सोमवार को भी उन्हें चक्कर और कमजोरी की शिकायत हुई थी। अभ्यर्थी भर्ती में अधिक पद जोड़ने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

6. रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को लगेगा सवा लाख मोदक-लड्डुओं का महाभोग, तैयारी शुरू

Ujjain Mahakal Sawa Lakh Laddu Mahabhog
बाबा महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग(सोर्स- सोशल मीडिया)

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर बाबा महाकाल को सवा लाख मोदक-लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया जाएगा। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाभोग निर्माण से पहले विधि-विधान के साथ भट्टी पूजन किया गया। पुजारी परिवार द्वारा निभाई जाने वाली इस परंपरा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है। रक्षाबंधन के अवसर पर बाबा महाकाल को विशेष भोग अर्पित करने की तैयारियां मंदिर में जोर-शोर से चल रही हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

7. इंदौर खजराना गणेश को अर्पित होगी 40 इंच की सनातन राखी, राष्ट्रभाव होगी थीम

40 inch grand Sanatan Rakhi for Khajrana Ganesh
खजराना गणेश को बंधेगी 40 इंच की सनातन राखी(सोर्स- नवभारत लाइव)

इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में रक्षाबंधन पर 40x40 इंच की भव्य सनातन राखी अर्पित की जाएगी। यह आयोजन लगातार 24वें वर्ष आयोजित हो रहा है। इस बार राखी की मुख्य थीम वंदे मातरम् के 150 वर्ष और राष्ट्रभाव रखी गई है। आयोजकों के मुताबिक राखी को धार्मिक प्रतीक के साथ राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक चेतना के संदेश के रूप में तैयार किया गया है। खजराना गणेश को शहर में सबसे पहले राखी बांधने की परंपरा रही है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

8. महू में बारिश के लिए अनोखी मान्यता, जिंदा व्यक्ति को अर्थी पर लिटाकर निकाली शवयात्रा

unique ritual performed for rain in Mhow Indore
इंदौर के महू में इंद्रदेव को प्रसन्न करने का अनोखा तरीका(सोर्स- सोशल मीडिया)

इंदौर के महू क्षेत्र के गवली पलासिया गांव में अच्छी बारिश की कामना को लेकर अनोखी परंपरा देखने को मिली। बारिश की कमी से परेशान ग्रामीणों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए एक जिंदा व्यक्ति को अर्थी पर लिटाया और प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। ढोल-ढमाकों के साथ गांव की गलियों से निकली इस यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह की परंपरा से इंद्रदेव प्रसन्न होंगे और क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

9. इंदौर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच के तत्कालीन निरीक्षक समेत 4 पर केस

Indore Lokayukta case against former Crime Branch TI
इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई(सोर्स- सोशल मीडिया)

इंदौर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच के तत्कालीन निरीक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया है। आरोपियों में सुजीत श्रीवास्तव, निजी ड्राइवर अभय सिंह, तत्कालीन आरक्षक विकास सेंधव और निजी व्यक्ति दीपक पटेल शामिल हैं। आरोप है कि एक युवक को कार्रवाई से बचाने और छोड़ने के बदले 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद 24 अगस्त को मामला दर्ज किया गया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

10. ग्वालियर में कार पर लिपस्टिक से बनाए 3400 किस, वायरल होने के चक्कर में पुलिस ने की कार्रवाई

Girlfriend covers car with 3400 lipstick kisses in Gwalior viral reel
ग्वालियर में युवती ने कार पर छाप दिए 3400 किस(सोर्स- सोशल मीडिया)

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए किया गया अनोखा प्रयोग कार मालिक को भारी पड़ गया। शहर की सड़कों पर एक ऐसी कार घूमती नजर आई, जिसकी पूरी बॉडी लिपस्टिक से बने हजारों किस मार्क्स से ढकी थी। कार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने इसे नियमों का उल्लंघन माना। पुलिस ने कार जब्त कर ली और वाहन मालिक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com