Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के बाद अब MP के मऊगंज में अपहृत शख्स को बचाने पहुंची पुलिस पर हमला, ASI की मौत, जानें अब कैसी है यहां स्थिति?

Mauganj News: MP के मऊगंज में बीते शनिवार को आदिवासियों के एक समूह ने कथित तौर पर अपह्रत व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 16, 2025 | 09:32 AM

मऊगंज में अब कैसी है स्थिति?

Follow Us
Close
Follow Us:

मऊगंज : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में जहां बीते शनिवार को आदिवासियों के एक समूह ने कथित तौर पर अपह्रत व्यक्ति को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं इस समूह ने अपह्रत व्यक्ति की भी हत्या कर दी थी। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर गदरा गांव में हुई और घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल यहां स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है।

वहीं मामले पर मऊगंज SP रसना ठाकुर ने बताया कि, तनाव के बाद यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 (सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और गड़बड़ी को रोकने) को लागू कर दिया गया है। स्थिति अभी नियंत्रण में है। हम लोगों से शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने की अपील करते हैं।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

सोलापुर MNS कार्यकर्ता हत्या कांड मामले में बड़ा एक्शन, तासवडे टोल प्लाजा पर चार आरोपी गिरफ्तार

मैंगनीज तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, बैन डोंगरी माइंस से खनिज चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

APK फाइल से वाट्सएप हैक, गड़चिरोली में सैकड़ों फोन हुए हैक, भूलकर भी न करें ये काम

इसके पहले मामले पर रीवा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत पांडे ने बताया था कि, ‘एक ASI (सहायक उपनिरीक्षक) समेत दो लोग मारे गए हैं और अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।” सूत्रों ने बताया कि भीड़ द्वारा घेरे जाने के बाद पुलिस को आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलानी पड़ीं। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कोल जनजाति के लोगों ने शनिवार को सनी द्विवेदी नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था, उन लोगों को संदेह था कि द्विवेदी ने कुछ महीने पहले अशोक कुमार नाम के एक आदिवासी की हत्या की थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। द्विवेदी के अपहरण की सूचना मिलने पर शाहपुर थाने के प्रभारी संदीप भारतीय के नेतृत्व में एक टीम उसे बचाने के लिए गदरा गांव पहुंची। पुलिस ने बताया कि लेकिन उस समय तक द्विवेदी की एक कमरे में कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत हो चुकी थी।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं पुलिस के मुताबिक, जब पुलिसकर्मियों ने कमरा खोला तो आदिवासियों के एक समूह ने उन पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन विशेष सशस्त्र बल के ASI चरण गौतम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

#WATCH | Mauganj, Madhya Pradesh: Rewa SP Vivek Singh says, “In Mauganj, under Shahpur police station area, there had been stone pelting and some people were held hostages. The police reached the spot and got the hostages released. In the entire incident, a civilian and a police… pic.twitter.com/gMGfuo53D9 — ANI (@ANI) March 16, 2025

फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। इस बीच, मऊगंज जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर ने एक वीडियो संदेश में बताया कि क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और गड़बड़ी को रोकने) लागू की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दोनों अधिकारियों ने लोगों से पुलिस और अधिकारियों को अपना काम करने देने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में उनकी मदद करने की अपील की।

Mp mauganj cop killed after mob attacks police team trying to rescue man situation here now

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 09:30 AM

Topics:  

  • Crime
  • Mohan Yadav
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.