- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Gwalior News After Watching Crime Series Man Hatched A Horrifying Conspiracy Killed Wife And Made Look Like An Accident Husband Arrested
क्राइम सीरीज देखकर रची खौफनाक साजिश, पत्नी की हत्या कर एक्सीडेंट का रूप देने वाला गिरफ्तार
ग्वालियर में पति ने क्राइम सीरीज से प्रेरित होकर पत्नी की हत्या कर उसे सड़क हादसा दिखाने की साजिश रची, लेकिन पुलिस जांच में आया सच सामने आरोपी हुआ गिरफ्तार।
- Written By: सौरभ शर्मा

प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स -सोशल मीडिया)
ग्वालियर: मध्यप्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ग्वालियर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे सड़क दुर्घटना दिखाने की साजिश रची। यह घटना 12 फरवरी की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि पूजा (25) की मौत सड़क हादसे में हो गई। शुरुआत में इसे एक्सीडेंट माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट ने चौंकाने वाला सच उजागर किया। जांच में खुलासा हुआ कि पति प्रदीप गुर्जर ने क्राइम सीरीज देखकर हत्या का यह प्लान तैयार किया था। लेकिन घटनास्थल से मिले सबूतों और विरोधाभासी बयानों के चलते उसकी चालाकी ज्यादा दिनों तक नहीं छिप सकी।
घटना ग्वालियर जिले के कंपू क्षेत्र की है जहां पर इस मामले में पता चला कि आरोपी पति प्रदीप गुर्जर ने अपनी पत्नी पूजा (25) की मौत से पहले उसकी पिटाई की थी। इसके बाद उसने शव को सड़क पर फेंक दिया जिससे यह लगे कि उसकी मौत दुर्घटना से हुई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ व उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शुरू में 12 फरवरी को एक जानकारी थी जिसमें कहा गया था कि पूजा की मौत शीतला रोड पर ग्वालियर से नौगांव लौटते समय सड़क दुर्घटना में हो गई थी।
हत्या को दुर्घटना बनाने की साजिश
प्रदीप ने पहले पत्नी पूजा को बेरहमी से पीटा और फिर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया, ताकि यह लगे कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है। उसने खुद को मामूली चोट पहुंचाकर एक्सीडेंट की कहानी गढ़ी। लेकिन जांच में पुलिस को घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले, बाइक पर टक्कर के कोई सबूत नहीं थे, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि पूजा की मौत सिर और पेट पर गहरे आघात से हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली के फराडा में अवैध शराब पकड़ी,महिला संगठन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
भंडारा में पोक्सो मामले में अमन रिसोर्ट मालिक गिरफ्तार, बिना आईडी दिए कमरा
सिहोरा पुलिस की छापेमारी: बावनथड़ी नदी किनारे से सड़ा महुआ बरामद
युग, कुश, जीत से लेकर अथर्व तक, नागपुर के वो 4 हत्याकांड जिनसे आज भी सिहर उठता है शहर
क्राइम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दहेज की वजह से की हत्या
पूछताछ में प्रदीप ने स्वीकार किया कि उसने यह खौफनाक साजिश एक क्राइम सीरीज से सीखी थी। उसे लगा था कि वह हत्या को दुर्घटना दिखाकर पुलिस और परिवार को गुमराह कर देगा। जांच में यह भी सामने आया कि प्रदीप और उसके परिवार वाले पूजा को 5 लाख रुपये के दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उन्होंने हत्या कर इसे सड़क हादसे में बदलने की साजिश रच दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रदीप, उसके पिता रामवीर गुर्जर और दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
Mp gwalior news after watching crime series man hatched a horrifying conspiracy killed wife and made look like an accident husband arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NATO एक कागजी शेर…ईरान में साथ नहीं देने पर दोस्तों पर भड़के ट्रंप, किम जोंग पर अचानक लुटाने लगे प्यार
Apr 07, 2026 | 07:39 AMकौन होगा Air India का अगला बॉस? कैंपबेल विल्सन की विदाई के बाद रेस में कई दिग्गज शामिल
Apr 07, 2026 | 07:34 AMBaramati Bypoll Election में नया मोड़: कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, निर्विरोध की कोशिशें नाकाम
Apr 07, 2026 | 07:26 AMRR vs MI: मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा रहा है भारी
Apr 07, 2026 | 07:18 AMनवभारत संपादकीय: बारामती उपचुनाव में टूटी निर्विरोध परंपरा? सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस का अड़ंगा
Apr 07, 2026 | 07:14 AMईरान को एक रात में कर देंगे तबाह…अल्टीमेटम खत्म होने से पहले Trump की नई धमकी, होर्मुज पर दिया बड़ा बयान
Apr 07, 2026 | 07:06 AMनवभारत विशेष: डिजिटल अरेस्ट जैसा ही है Astrology अरेस्ट, खरात मामला एक बड़ा उदाहरण
Apr 07, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














