MP में रोजगार के लिए नवाचारों पर जोर; पर्यटन और कुटीर उद्योगों से युवाओं को जोड़कर बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Employment In Tourism MP: सीएम मोहन यादव की बड़ी बैठक, एमपी के आईटीआई में महिलाओं को अब 35% आरक्षण, गुना का जैकेट निर्माण कार्य बनेगा 'आदर्श मॉडल', फैक्ट्रियों में ही दी जाएगी ट्रेनिंग।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: सजल रघुवंशी
मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Mohan Yadav High Level Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में कौशल विकास और रोजगार विभाग की उच्च स्तरीय बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रोजगार सृजन के लिए नए नवाचारों पर बल देते हुए पर्यटन, पाक कला और कुटीर उद्योगों को स्वरोजगार का मुख्य आधार बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अपनी धार्मिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण पर्यटन के क्षेत्र में समृद्ध है। उन्होंने विभाग को पर्यटन विभाग के साथ तालमेल बिठाने का निर्देश दिया ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए ‘गाइड’ की संख्या बढ़ाई जा सके और स्थानीय व्यंजनों के क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जोर दिया कि अब प्रशिक्षण संस्थान केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित न रहें, बल्कि फैक्ट्री परिसरों में भी प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि उद्योगों की वास्तविक मांग के अनुसार ही ट्रेड डिजाइन किए जाएं ताकि युवाओं को प्रशिक्षण के तुरंत बाद रोजगार मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश शिक्षक ट्रांसफर: विवाह प्रमाण पत्र की अनिवार्यता खत्म, अब वैकल्पिक दस्तावेज भी मान्य
आज मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान की शुरुआत, साइबर सुरक्षा को मिलेगी नई दिशा
अशोका विहार में निगम की बड़ी कार्रवाई: 4 मंजिला इमारत जमींदोज, चुनाव के दौरान संचालित हुआ था कांग्रेस कार्यालय
प्रमुख उपलब्धियाँ और नवाचार
बैठक में विभाग की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा दिया गया:
- सीटों में वृद्धि: प्रदेश में पिछले दो वर्षों में आईटीआई में कुल 5,840 सीटों की वृद्धि की गई है।
- आईटीआई चलो अभियान: इस अभियान के माध्यम से अब तक के सर्वाधिक 49,402 प्रवेश दर्ज किए गए हैं।
- महिला सशक्तिकरण: वर्ष 2025 से आईटीआई में महिलाओं के लिए आरक्षण 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया गया है। साथ ही, यूएन वूमेन के सहयोग से 2,127 जनजातीय महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान: वर्ल्ड स्किल स्पर्धा (फ्रांस) में मध्यप्रदेश के संस्कार शर्मा ने सायबर सिक्योरिटी में ‘मेडालियम ऑफ एक्सीलेंस’ हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
- आधुनिक कौशल: भोपाल स्थित संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में रोबोटिक्स और मेक्ट्रोनिक्स जैसे 9 आधुनिक लॉन्ग-टर्म कोर्स शुरू किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: यूसीसी पर बोले रामेश्वर शर्मा: बेटियों की सुरक्षा और समान अधिकारों का कानून, कांग्रेस पर साधा निशाना
कुटीर उद्योगों को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने गुना जिले में जैकेट बनाने के कार्य को एक ‘आदर्श मॉडल’ बताते हुए कहा कि लघु और कुटीर उद्योगों के माध्यम से घर बैठे रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने रेशम उत्पादन और कोसा वस्त्र निर्माण को बढ़ावा देने के लिए उद्यानिकी विभाग के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
