-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Mp Court Takes Strict Action Against Illegal Hospitals Submit Report In Two Week
MP हाईकोर्ट का सख्त रुख, अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई तेज हो; दो हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने के आदेश
- Written By: सौरभ शर्मा
MP High Court: मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों की रिपोर्ट को दो हफ्ते में पेश करने को कहा है। कोर्ट में इस मामले की याचिका कोरोनाकाल के समय 2022 में दायर की गई थी।

मध्यप्रदेश हाइकोर्ट जबलपुर
भोपाल: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने नियम विरुद्ध संचालित अस्पतालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि शहर में चल रहे अनियमित अस्पतालों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर पेश की जाए। यह मामला 2022 के जबलपुर न्यू लाइफ अस्पताल अग्निकांड से जुड़ा है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। मामले में याचिका लॉ स्टुडेंट एसोसिशन के अध्यक्ष के द्वारा दायर की गई थी, जिसमें अस्पतालों के नियमों में उल्लंघन और लापरवाही वरतने की बातें सामने आईं थी।
इस घटना के बाद अदालत ने निजी अस्पतालों में नियमों के उल्लंघन और लापरवाही को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब मांगा। सुनवाई के दौरान बताया गया कि कोठारी और एप्पल अस्पताल का पंजीयन रद्द कर दिया गया है और अन्य अस्पतालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
निजी अस्पतालों के संचालन पर हाईकोर्ट सख्त
यह याचिका लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल ने 2022 में दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कोरोना काल में कई अस्पतालों को नियमों की अनदेखी कर लाइसेंस दिए गए। याचिका में कहा गया कि अस्पतालों को बिना फायर सिक्योरिटी, बिल्डिंग कंप्लीशन सर्टिफिकेट और दमकल वाहन के लिए पर्याप्त स्थान के लाइसेंस जारी किए गए, जिससे लोगों की जान को खतरा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
सागर में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, रहली की टूटी पुलिया का वीडियो वायरल
भोपाल में स्कूटी पर सवार थे 5 लोग, आरक्षक ने हाथ जोड़कर कहा- अपनी और परिवार की सुरक्षा का रखें ध्यान’
जूनियर असिस्टेंट भर्ती विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने मामले से खुद को किया अलग, अब नई पीठ करेगी सुनवाई
मध्यप्रदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अग्निकांड की जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंपने के आदेश
याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि न्यू लाइफ अस्पताल को लाइसेंस देने वाले अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच कमेटी ने इन्हें दोषी ठहराया था, लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को नहीं जोड़ा। हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट तुरंत पुलिस को सौंपी जाए ताकि दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी उचित कानूनी कार्रवाई हो सके।
2022 में दायर हुई थी याचिका
इस जनहित याचिका को लॉ स्टूडेंट के द्वारा वर्ष 2022 में दायर किया गया था, जिसमें यह आरोप लगाया गया कि कोरोनाकाल के दौरान बड़ी संख्या में अस्पतालों को नियमों की अनदेखी कर धडल्ले से लाइसेंस दिए गए। याचिका में कहा है कि नेशनल बिल्डिंग कोड, फायर सिक्योरिटी नियम, बिल्डिंग कम्प्लीशन सर्टिफिकेट, व पार्किंग स्पेस और दमकल वाहन के लिए 6 मीटर खुली जगह की सीधे तौर पर अनदेखी की गई और अस्पतालों को अनुमति दे दी गई थी।
Mp court takes strict action against illegal hospitals submit report in two week
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMCSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी
Aug 04, 2026 | 02:08 PMDabur Products Ban:100% शुद्धता का दावा पड़ा भारी FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी, जानिए क्यों?
Aug 04, 2026 | 02:04 PMLock Upp 2: शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा ने दी सबसे बड़ी कुर्बानी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
Aug 04, 2026 | 02:04 PMBigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Aug 04, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














