Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोपाल की सड़कों पर संग्राम: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने किया बल का प्रयोग

भोपाल में गुरुवार का दिन सियासी हंगामे के नाम रहा। यूथ कांग्रेस ने 'वोट चोरी' और मतदाता सूची में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ कूच करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Nov 27, 2025 | 04:04 PM

MP के भोपाल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Youth Congress Protest: मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के पदभार संभालते ही कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर आ गया। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ कूच किया तो सड़कें रणक्षेत्र बन गईं। पुलिस को भीड़ काबू करने के लिए कड़े कदम उठाने पड़े, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मामला काफी गरमा गया।

यह पूरा बवाल मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR में हुई कथित धांधली को लेकर था। यश घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर जमा हुए थे। कार्यकर्ताओं में आक्रोश इतना ज्यादा था कि वे अचानक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव करने के लिए निकल पड़े। हालांकि, पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद था और उसने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए व्यापमं चौराहे पर पहले से ही भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, जहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का काफिला रुक गया।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Police use water cannon to disperse Youth Congress workers, who are staging a protest over SIR, in Bhopal pic.twitter.com/SQvabc6uEo — ANI (@ANI) November 27, 2025

व्यापमं चौराहे पर जोरदार भिड़ंत

जैसे ही कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, वहां का नजारा बदल गया। व्यापमं चौराहे पर पुलिस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। कार्यकर्ता हर हाल में आयोग के दफ्तर तक जाना चाहते थे, जबकि पुलिस उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोकने के लिए जोर लगा रही थी। दोनों तरफ से काफी देर तक जोर-आजमाइश चलती रही। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे और बैरिकेड्स पार करने की कोशिश में पुलिस से उलझते नजर आए।

यह भी पढ़ें: 1 दिसंबर से बदल जाएगा सुप्रीम कोर्ट का नियम? नए CJI सूर्यकांत ने दिए बड़े बदलाव के संकेत

पानी की बौछार और गिरफ्तारियां

जब हालात काबू से बाहर होने लगे, तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू कर दी और गिरफ्तारियां कीं। यूथ कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन कथित ‘वोट चोरी’ और एसआईआर में गड़बड़ी की तरफ चुनाव आयोग का ध्यान खींचने के लिए किया गया था। नए अध्यक्ष के आते ही हुए इस उग्र प्रदर्शन ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Mp bhopal youth congress protest water cannon yash ghanghoria vote theft news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2025 | 03:54 PM

Topics:  

  • Bhopal
  • Congress
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News
  • Protestors
  • SIR

सम्बंधित ख़बरें

1

निशानेबाज: राज्यों में SIR का बड़ा असर विपक्ष को लगता उससे डर

2

IAS संतोष वर्मा पर चल गया चाबुक! ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिया था विवादित बयान, अब करना होगा ये काम

3

एक SIR ऐसा भी, बाड़मेर में ऊंट पर बैठकर वोटर्स को ढूंढने निकले SDM और BLO, वीडियो वायरल

4

इमरान खान की हत्या की अटकलें: पाकिस्तान में बिगड़ते हालात, तालिबान ने एयरस्पेस रोका

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.