Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना के राबिया किन्नर डकैती कांड में छठवां बदमाश गिरफ्तार; 5 महीने बाद भी सिर्फ आधा तोला बरामद

Rabia Kinnar Dacoity Case: मुरैना के चर्चित राबिया किन्नर डकैती कांड में ₹10 हजार का इनामी डकैत बाबी निषाद कट्टे और अपाचे सहित गिरफ्तार, गिरोह के 5 सदस्यों की तलाश अब भी जारी।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 18, 2026 | 06:59 PM

राबिया किन्नर डकैती कांड में छठवां बदमाश गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Accused Arrested In Morena Robbery Case: मुरैना जिले के अंबाह कस्बे में हुए चर्चित राबिया किन्नर डकैती कांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। करीब पांच महीने से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी बाबी निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवर, एक देशी कट्टा और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बाबी निषाद पुत्र बनारसी दास निषाद, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के बरकतपुर गांव का निवासी है। वह पिछले पांच महीनों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने फरार साथी सुरेश निषाद से मिलने अंबाह क्षेत्र के सामलदास का पुरा गांव आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

आरोपी के पास से हथियार और जेवर बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 400 ग्राम चांदी के जेवर, 315 बोर का एक देशी कट्टा और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान डकैती कांड से जुड़ा हुआ है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार बदमाशों और लूटे गए सामान के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

MP News: सागर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! शिक्षा विभाग की बाबू 2500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प के साथ ट्रैक्टर से देश भ्रमण पर निकले रॉकी, पहुंचे महाकाल की नगरी उज्जैन

MP News: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई; 90 दिन की समय-सीमा पर उठे सवाल

भोपाल के MP नगर में खौफनाक मंजर, नौकरी से निकालने पर हाई-टेंशन लाइन के नंगे तारों पर दौड़ने लगा युवक- VIDEO

जनवरी में हुई थी करोड़ों की डकैती

गौरतलब है कि 17 और 18 जनवरी की दरम्यानी रात अंबाह कस्बे में राबिया किन्नर के घर 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाश घर से 18 तोला सोना, करीब चार किलो चांदी और साढ़े तीन लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इससे पहले 12 फरवरी को पुलिस पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: MP News: सागर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! शिक्षा विभाग की बाबू 2500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अब भी पांच आरोपी फरार, तलाश जारी

एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया ने बताया कि अब तक इस मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। हैरानी की बात यह है कि करोड़ों रुपए मूल्य के लूटे गए जेवरात और नकदी में से अब तक केवल आधा तोला सोना और कुछ चांदी ही बरामद हो सकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Sixth accused arrested in rabia kinnar dacoity case after five months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 06:59 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.