10 हजार रुपये की उधारी मांगना पड़ा भारी; प्रॉपर्टी डीलर के घर बदमाशों ने किए 8 राउंड फायर
Morena Firing Case: मुरैना के आजाद नगर में ₹10 हजार की उधारी मांगने पर प्रॉपर्टी डीलर राधेश्याम यादव के घर 8 राउंड फायरिंग, रायफल देख भागे बदमाश, राहुल मिश्रा पर केस दर्ज।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
मुरैना फायरिंग केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Firing Putside Property Dealer House Morena: मुरैना शहर के आजाद नगर में रविवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब 10 हजार रुपये की उधारी मांगने पर नाराज युवक अपने साथियों के साथ प्रॉपर्टी डीलर के घर पहुंच गया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने मकान के बाहर आठ राउंड गोलियां चलाईं।
जवाबी कार्रवाई के लिए जब मकान मालिक लाइसेंसी रायफल लेकर बाहर निकला तो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वापस पैसे मांगने पर नाराज हुआ आरोपी
जानकारी के अनुसार आजाद नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर राधेश्याम यादव ने दो महीने पहले बड़ोखर निवासी राहुल मिश्रा को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। तय समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली तो राधेश्याम यादव ने राहुल से पैसे लौटाने का तकादा किया। बताया जा रहा है कि उधारी मांगने की बात से राहुल मिश्रा नाराज हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
आरोपियों ने एक के बाद एक 8 राउंड फायर किए
रविवार रात करीब 11 बजे वह अपने तीन साथियों के साथ आजाद नगर पहुंचा और राधेश्याम यादव के घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अवैध हथियार निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने करीब आठ राउंड फायर किए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबक गए। घटना के समय राधेश्याम यादव और उनका परिवार घर के अंदर मौजूद था।
पूरे इलाके में डर का माहौल
फायरिंग की सूचना मिलते ही राधेश्याम यादव अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर घर से बाहर निकले। जैसे ही आरोपियों ने उन्हें रायफल के साथ देखा, वे मौके से भाग निकले। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में 1-2 हजार का मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा; फिर 10.90 लाख रुपये लेकर गायब हुआ साइबर ठग
पुलिस ने राहुल मिश्रा समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तार होते ही उसके साथियों की पहचान कर उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
