मुरैना में दिल दहला देने वाला हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्री को कुचला; 8 साल की मासूम की मौत

Morena Road Accident: मुरैना में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, मुड़ियाखेड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को मारी टक्कर, 8 साल की मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत।
speeding truck crushes father and daughter in Morena
मुरैना में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Father Daughter Truck Accident Morena: मुरैना में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। मुड़ियाखेड़ा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पर सवार आठ साल की मासूम बच्ची ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्ची के पिता ट्रक के पहिए और इंजन के बीच फंस गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, विशनपुर गांव निवासी राकेश कुशवाह सोमवार देर सायं अपनी आठ साल की बेटी प्रियंका को लेकर मुरैना आए थे। राकेश के भाई का परिवार मुरैना में रहता है और सोमवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था। जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद राकेश अपनी बेटी के साथ साइकिल से वापस विशनपुर गांव लौट रहे थे।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर

बता दें कि इस दौरान मुड़ियाखेड़ा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और आठ साल की प्रियंका सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान ट्रक का पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी को बचाने कि कोशिश में ट्रक की चपेट में आए राकेश

यह भयानक सड़क हादसा यहीं नहीं थमा, बेटी को बचाने की कोशिश में या टक्कर के बाद राकेश भी ट्रक की चपेट में आ गए। वह ट्रक के पहिए और इंजन के बीच फंस गए और ट्रक उन्हें काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

speeding truck crushes father and daughter in Morena
मध्य प्रदेश में 2027 में चुनाव एक साथ निकाय-पंचायत चुनाव कराने की तैयारी; महीनों नहीं रहेगी आचार संहिता

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्टेशन रोड थाना पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मुरैना जिले की स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com