Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना : सड़क निर्माण की मांग लेकर दंडवत यात्रा पर निकले युवक की बिगड़ी तबीयत, सांसद पुत्र ने अस्पताल पहुंचाया

Ambah Road News : अंबाह क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर युवक ने गांव से सांसद कार्यालय तक दंडवत यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर सांसद पुत्र गौरव सिंह तोमर ने अस्पताल पहुंचाया

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 09, 2026 | 07:27 AM

युवक को समझाते सांसद पुत्र (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Morena Road Construction Protest: मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र में बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर एक युवक ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। गांव से सांसद कार्यालय तक दंडवत यात्रा पर निकले युवक की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के पुत्र गौरव सिंह तोमर मौके पर पहुंचे, युवक को पानी पिलाया, सड़क निर्माण का आश्वासन दिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, अंबाह क्षेत्र के जोहां गांव निवासी नवनीत सिंह तोमर बुधवार सुबह दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में पुलिया के पास खराब सड़क और कीचड़ के कारण उनकी कार फंस गई। इससे नाराज होकर उन्होंने जोहां गांव से सांसद कार्यालय तक दंडवत यात्रा शुरू कर दी। बिना अन्न-जल ग्रहण किए नवनीत करीब छह किलोमीटर तक दंडवत करते हुए गोठ गांव पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनके साथ चलते रहे।

सांसद पुत्र ने दिया आश्वासन

दंडवत यात्रा की सूचना मिलने पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के पुत्र गौरव सिंह तोमर गोठ गांव पहुंचे और नवनीत सिंह तोमर से मुलाकात की। नवनीत ने श्यामपुर से जोहां तथा दक्षापुरा से जोहां तक सड़क निर्माण कराने की मांग रखी। इस पर गौरव सिंह तोमर ने आश्वासन दिया कि गुरुवार से सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नवनीत सिंह तोमर ने कहा कि यदि तय समय पर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह सांसद कार्यालय के बाहर आमरण अनशन करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

बारिश में जाम से एक्शन मोड में प्रशासन, मुसाखेड़ी ओव्हरब्रिज पर पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा

बारिश, हवा और वाइल्ड लाइफ का रियल फील, इंदौर जू का अत्याधुनिक थिएटर तैयार

‘सड़क बनेगी या सांस थमेगी’, रोड की मांग को लेकर युवक की सांसद कार्यालय तक दंडवत यात्रा, अन्न-जल त्यागा

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: सरदार सरोवर समझौते से लेकर स्कूटी योजना और नए डेटा सेंटर तक कई प्रस्तावों को मंजूरी

युवक को अस्पताल में भर्ती कराया

इसी दौरान लंबे समय तक बिना कुछ खाए-पीए दंडवत यात्रा करने के कारण नवनीत की तबीयत बिगड़ गई और वह बेसुध होने लगे। मौके पर मौजूद गौरव सिंह तोमर ने उन्हें पानी पिलाया और तत्काल अंबाह अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला

सड़क निर्माण पर सबकी नजर

यह घटना क्षेत्र में सड़क निर्माण की बदहाल स्थिति और ग्रामीणों की समस्याओं को एक बार फिर उजागर करती है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर हैं कि सड़क निर्माण का कार्य तय समय पर शुरू होता है या नहीं।

Morena road construction demand youth dandvat yatra health condition ambah news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 07:27 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Morena News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.