Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गजब के चोर…मुरैना में E-Rickshaw से दिया गया लूट को अंजाम, दिनदहाड़े शातिर बदमाशों ने ऐसे उड़ाए 10 लाख

Morena Crime News: मुरैना में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, किआ कार का टायर पंचर कर प्रॉपर्टी डीलर से उड़ाए ₹10 लाख, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने 3 संदिग्धों को लिया हिरासत में।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Aug 01, 2026 | 11:51 AM

मुरैना में चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाए 10 लाख रुपये (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Morena Property Dealer Robbery Case: मुरैना में दिनदहाड़े शातिर बदमाशों ने कार पंचर कर प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि चोरी की रकम लेकर दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। देर रात तक पुलिस उनकी तलाश में जुटी रही।

जानकारी के अनुसार श्रीजी कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े प्रॉपर्टी डीलर अजय कुमार माहौर शुक्रवार को अंबाह बायपास स्थित एक खेत का बयाना देने के लिए अपने घर से 10 लाख रुपये लेकर निकले थे। रुपये पॉलीथिन के बैग में रखे थे। पहले उन्होंने अपने वकील को जिला न्यायालय के पास छोड़ा और फिर अंबाह बायपास की ओर रवाना हुए। जैसे ही उनकी किआ कार माधौपुरा पुलिया पार कर श्रीराम पैलेस के पास पहुंची , एक अज्ञात व्यक्ति ने इशारा कर बताया कि कार का टायर पंचर है।

टायर बलने उतरा अजय, ई-रिक्शा से आए पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

अजय ने कार रोककर टायर बदलना शुरू किया। इसी दौरान ई-रिक्शा से आए पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। दो बदमाश ई-रिक्शा में बैठे रहे, दो निगरानी करते रहे और एक बदमाश कार से रुपये से भरा बैग निकालकर फरार हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

सीधी में किताबों की जगह झाड़ू! छात्रावास की छात्राओं से सफाई कराने का वीडियो वायरल

इंदौर के 7 वर्षीय अनघ चित्तौड़ा ने रचा इतिहास, तीसरी बार बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जैसलमेर सड़क हादसे में इंदौर के मेजर हमजा आरिफ का निधन, एक महीने पहले हुई थी शादी

इंदौर में अतिक्रमण पर प्रशासन का डबल बुलडोजर, 5.5 करोड़ की शासकीय जमीन कराई कब्जामुक्त

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना, पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा

वारदात का पता चलते ही अजय माहौर ने पुलिस को सूचना दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिद्धनगर क्षेत्र से एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने राघवेन्द्र, बिट्टू और लालू नाम के तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। हालांकि चोरी की रकम अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि नकदी लेकर दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: सीधी में किताबों की जगह झाड़ू! छात्रावास की छात्राओं से सफाई कराने का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल कुछ आरोपी नशे के इंजेक्शन लेने के आदी हैं। वहीं घटना के बाद भी कोतवाली पुलिस ने देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस फरार आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर पाती है।

Morena property dealer 10 lakh robbery car puncture three detained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 11:51 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Morena News
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.