Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 16 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना में जमीन विवाद पर फायरिंग: दो पक्षों में दिनदहाड़े चले 14-15 राउंड, वारदात का वीडियो वायरल

Morena Crime News: मुरैना में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने 6 लोगों पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।

  • Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 16, 2026 | 09:35 AM

फायरिंग करता शख्स (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Morena Land Dispute Firing: मुरैना जिले में जमीन विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सीवर प्लांट के पास जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, विवाद करीब 14 बिस्वा जमीन के मालिकाना हक और सीमांकन को लेकर था। यह जमीन करीब एक वर्ष पहले मुन्नालाल राठौर, हरीसिंह परमार और उनके अन्य साझेदारों ने खरीदी थी। सीमांकन को लेकर मामला पहले से राजस्व न्यायालय में लंबित बताया जा रहा है और दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है।

मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद

बताया गया कि सुबह एक पक्ष खेत की मेड़ को पहले जैसी स्थिति में करने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ लोग मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में दूसरे पक्ष ने भी गोलियां चलाईं।

सम्बंधित ख़बरें

खंडवा कोर्ट परिसर में कस्टडी विवाद पर हंगामा, 9 साल की बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच खींचतान, वीडियो वायरल

नवभारत विशेष: अमेरिका ने क्यों लगाया बिश्नोई पर आरोप ? ड्रग्स-फिरौती नेटवर्क का खुलासा

मध्य प्रदेश में अटैच शिक्षकों पर सख्ती की तैयारी, मंत्रालय से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक से मांगी गई सूची

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी के घर छोड़ने से नाराज बेटे ने मां की पीट-पीटकर कर दी हत्या

14 से 15 राउंड फायर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से करीब 14 से 15 राउंड फायर किए गए। घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

शिकायतकर्ता गिर्राज शर्मा का आरोप है कि संभावित विवाद और फायरिंग की आशंका को लेकर एक दिन पहले ही पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिर्राज शर्मा की शिकायत पर हरीसिंह राठौर, मुन्नालाल राठौर, सतीश राठौर, राजू राठौर, संदीप परमार और मंदीप परमार के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : खंडवा कोर्ट परिसर में कस्टडी विवाद पर हंगामा, 9 साल की बच्ची को लेकर पति-पत्नी के बीच खींचतान, वीडियो वायरल

वायरल हो रहा वीडियो

सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान यादव ने बताया कि सीवर प्लांट के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है। वायरल वीडियो भी सामने आया है। एक पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग में किन हथियारों का इस्तेमाल हुआ और कितने राउंड गोलियां चलाई गईं।

Morena land dispute firing video viral attempt to murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2026 | 09:35 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Madhya Pradesh News
  • Morena News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.